मांडर थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। लगभग पांच महीने पहले, चटवल गांव की निवासी सुमन उरांव उर्फ सुमन कुमारी ने अपने पति सुनील खलखो को और एक अन्य महिला को जिंदा जलाने के उद्देश्य से उनके ऊपर पेट्रोल डाल दिया था। घटना के बाद से सुमन फरार थी, लेकिन पुलिस ने गुरुवार को उसे गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया।
यह घटना 26 जुलाई 2024 को घटित हुई थी। उस दिन सुमन उरांव ने अपने पति सुनील खलखो और एक अन्य महिला के ऊपर जब वे घर में सो रहे थे, पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। आग की लपटों में दोनों लोग बुरी तरह जलने लगे। पास-पड़ोस के लोगों ने किसी तरह आग को बुझाया और दोनों को गंभीर स्थिति में रांची के रिम्स अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान सुनील खलखो की मौत हो गई, जबकि महिला ने कुछ दिनों में इलाज के बाद ठीक हो गई। इस घटना के बाद से सुमन फरार थी।
गुरुवार को पुलिस को सूचना मिली कि सुमन उरांव अपने गांव चटवल में छिपी हुई है। इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार किया। मांडर थाना प्रभारी ने बताया कि सुमन के खिलाफ पति की हत्या का मामला दर्ज किया गया था और शुक्रवार को उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।