Saturday, May 4, 2024
spot_img
Homeझारखंडहेमन्त है तो मुसीबत है, हेमन्त है तो अपराधियों का बोलबाला है,...

हेमन्त है तो मुसीबत है, हेमन्त है तो अपराधियों का बोलबाला है, हेमन्त है तो भ्रष्टाचार है, हेमन्त है तो अपराध है-दीपक प्रकाश

जमशेदपुर में ‌‌ BJP नेता सूरज कुमार सिंह हत्या के बाद ‌BJP ने सोरेन सरकार पर हमला बोला है। प्रदेश अध्यक्ष व सांसद दीपक प्रकाश ने कहा कि हिम्मत वाली हेमन्त सरकार में अपराधियों का बोलबाला हो गया है। हेमन्त है तो मुसीबत है, हेमन्त है तो अपराधियों का बोलबाला है, हेमन्त है तो भ्रष्टाचार है, हेमन्त है तो अपराध है।

हेमन्त है तो बढ़ता नक्सलवाद है, हेमन्त है तो खनिज संपदा की लूट है, हेमन्त है तो युवाओं पर, किसानों पर, महिलाओं पर अत्याचार है, हेमन्त है तो महंगाई की मार है, हेमन्त है तो प्रदेश की किस्मत खराब है, हेमन्त है तो कानून व्यवस्था खराब है जैसी कहावत बन गयी है।

वहीं पार्टी की राष्ट्रीय सचिव सह रांची की मेयर आशा लकड़ा ने बयान जारी कर गुरुवार को कहा है कि पश्चिम बंगाल में BJP नेता की हत्या के बाद अब झारखंड में भी खूनी खेल खेला जा रहा है। पिछले 6 महीने में पार्टी के 5 नेताओं का मर्डर कर दिया गया है।

BJP के कार्यकर्ताओं के मौत का हिसाब देना होगा

उन्होंने कहा कि सत्ताधारी दल के इशारे पर अपराधियों को पुलिस-प्रशासन खुली छूट दे रखी है जिससे रोज उनका मनोबल बढ़ते जा रहा है। उन्होंने कहा कि लगातार हत्याओं के बाद भी सरकार की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। आशा लकड़ा ने कहा कि झारखंड सरकार को BJP के कार्यकर्ताओं की मौत का हिसाब देना होगा। मौत के खिलाफ पूरे राज्य में जोरदार आंदोलन होगा।

प्रदेश अध्यक्ष ने जताया दु:ख

प्रदेश BJP के अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा कि जमशेदपुर महानगर के युवा मोर्चा के महामंत्री सूरज सिंह जी का निधन अत्यंत दुःखद और दुर्भाग्यपूर्ण है। ईश्वर से कामना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान और परिजनों को सहनशक्ति प्रदान करें। इस शोक की घड़ी में पूरी पार्टी सूरज जी के परिवार के साथ खड़ी है।

THE REAL KHABAR

RELATED ARTICLES

Most Popular