Saturday, April 20, 2024
spot_img
Homeझारखंडधनबादधनबाद में एक बेटे ने मां और सौतेले पिता-भाई की चाकू मारकर...

धनबाद में एक बेटे ने मां और सौतेले पिता-भाई की चाकू मारकर की हत्या,फिर खुद गला रेत किया आत्महत्या

धनबाद के धनसार थाना क्षेत्र स्थित गांधीनगर में सोमवार की सुबह घर से एक ही परिवार के 4 सदस्यों की लाश बरामद की गई। घर के एक कमरे में चारों का शव खून से लथपथ पड़ा मिला। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है। शव की स्थिति को देख प्रथम दृष्टया यह माना जा रहा है कि बेटे ने अपनी मां और सौतेले पिता-भाई की चाकू मार कर हत्या की है। इसके बाद खुद गला रेत खुदकुशी कर ली। पड़ोसियों के अनुसार, बेटे का अक्सर परिवार के साथ विवाद होता रहता था। वो मां की दूसरी शादी की वजह से नाराज था। चारों एक कमरे में किराए पर रहा करते थे।

मृतकों में मुन्ना यादव उर्फ वीरेंद्र यादव (42), उसकी पत्नी मीना देवी (38), बेटे रोहित यादव (14) और राहुल (21) शामिल है। घटना रविवार की देर रात की है। मुन्ना यादव पास के ही एक मिक्चर फैक्ट्री में मजदूरी किया करता था। मीना देवी ने पहले पति की बीमारी से मौत के बाद मुन्ना यादव से करीब 15 साल पूर्व शादी की थी। तब से ही राहुल अपनी मां से नाराज रहा करता था।

धनबाद में एक बेटे ने मां और सौतेले पिता-भाई की चाकू मारकर की हत्या,फिर खुद गला रेत किया आत्महत्या

पड़ोसियों के मुताबिक, सुबह जब लोग नींद से जागे तो उन्हें मुन्ना यादव के दरवाजे के बाहर खून निकलता दिखा। इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। देर रात किसी प्रकार की आवाज भी नहीं सुनी गई। राहुल यादव पिछले एक माह से यहीं आकर अपनी मां व सौतेले पिता-भाई के साथ घुल मिलकर रह रहा था। लोगों ने अंदेशा व्यक्त किया है कि परिवार में राहुल के साथ अक्सर विवाद होता था। राहुल यादव ने सुनियोजित ढंग से अपनी मां, सौतेले पिता और भाई की हत्या करने के बाद खुदकुशी कर ली।

धनबाद में एक बेटे ने मां और सौतेले पिता-भाई की चाकू मारकर की हत्या,फिर खुद गला रेत किया आत्महत्या

मौके से पुलिस ने दो चाकू बरामद किया। एक चाकू राहुल की लाश के दाहिने ओर मिला और उसकी मुठ्‌ठी बंद थी। मुन्ना यादव, मीना देवी और रोहित के पेट पर चाकू मारने के निशान मिले हैं। पति-पत्नी और राहुल की लाश जमीन पर जबकि रोहित का शव बेड पर पड़ा मिला। पुलिस शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा मामले की जांच में जुट गई है।

THE REAL KHABAR

RELATED ARTICLES

Most Popular