Friday, April 26, 2024
spot_img
Homeझारखंडझारखंड विधानसभा में मॉब लिंचिंग पर विधेयक पारित होने की खुशी में...

झारखंड विधानसभा में मॉब लिंचिंग पर विधेयक पारित होने की खुशी में राज्य के विभिन्न धार्मिक अल्पसंख्यक संगठनों ने राजेश ठाकुर से कांग्रेस भवन रांची में मुलाकात किया

झारखंड विधानसभा में मॉब लिंचिंग पर विधेयक पारित होने की खुशी में राज्य के विभिन्न धार्मिक अल्पसंख्यक संगठनों के प्रतिनिधियों ने झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री राजेश ठाकुर से कांग्रेस भवन रांची में मुलाकात कर धन्यवाद दिया तथा आभार प्रकट किया। ज्ञात हो कि जब से केंद्र में मोदी जी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार बनी है तब से झारखंड राज्य में सबसे अधिक मॉब लिंचिंग की घटनाएं हुई है। इससे यह राज्य विश्व स्तर पर इतना शर्मसार हुआ कि इसे ‘लिंचिंग स्टेट’ की संज्ञा तक दे दी गई थी। इसी को मद्देनजर रखते हुए कांग्रेस पार्टी द्वारा पिछले विधानसभा चुनाव के घोषणा पत्र में मॉब लिंचिंग की रोकथाम के लिए कड़े कानून लाने का वादा किया गया था। झारखंड भीड़ हिंसा एवं भीड़ लिंचिंग निवारण विधेयक 2021 का पारित होना गठबंधन सरकार का ऐतिहासिक एवं साहसिक कदम है। इस बहुप्रतीक्षित कानून को पारित करवाने में कांग्रेस पार्टी के सभी मंत्री एवं विधायकगण का सराहनीय योगदान रहा है।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष श्री राजेश ठाकुर ने कहा कि केंद्र में जब से मोदी सरकार आई है देश में बहुसंख्यक और अल्पसंख्यक समुदाय के बीच अविश्वास की गहरी खाई बन गई है जो एक दूसरे को संशय की दृष्टि से देखते आ रही है और मौका मिलने पर वह एक दूसरे से बदला लेने के लिए भीड़ का इस्तेमाल करते हैं। मॉब लिंचिंग की घटनाओं के लगातार बढ़ोतरी को रोकने के लिए हाल ही में सर्वाेच्च न्यायालय ने संसद से मॉब लिंचिंग के खिलाफ नया और सख्त कानून बनाने का निर्देश दिया है परंतु दुर्भाग्य पूर्ण रूप से केंद्र सरकार इस गंभीर विषय पर चुप्पी साधे हुए है, जो दुर्भाग्यपूर्ण है तथा इससे देश की छवि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी धूमिल होती है। झारखंड में यह कानून बनना ‘समय की मांग’ थी। यह कानून सभी धर्म-संप्रदाय के लोगों के लिए है। क्योंकि इससे भीड तंत्र के माध्यम से लोकतंत्र को रोकने का जो घृणित प्रयास होता था उस पर रोकथाम लगेगी और कानून का इकबाल बुलंद होगा।

विदित हो कि गत अक्टूबर माह में कांग्रेस पार्टी द्वारा मॉब लिचिंग पर सख्त कानून बनाये जाने की मांग को लेकर बरियातु रांची में एक विशाल जनसभा का आयोजन किया गया था। इसके पश्चात कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष इमराम प्रतापगढ़ी की उपस्थिति में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने मुख्यमंत्री से मिलकर इस पर जल्द से जल्द कानून बनाने की मांग की थी।

आज प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री राजेश ठाकुर से मिलकर धन्यवाद देने वालों में मुख्य रूप से झारख्ंाड मुस्लिम संट्रेल कमिटी के मो सलाउद्दीन, मो असलम, मो नईम, अफरोज, नदीम खान, मो शकील, मो बाबर, सदाब खान, प्रिंस ब्टट, नदीम इकबाल, असगर आलम, फहीम खान, अब्दुल आजाद, राजेश मुंडा, तबरेज आलम, असफाक अंसारी, शाहीद आलम, नेमूल हक, फरीद अंसारी, रमजान अंसारी, गुलाम रब्बानी, तौकिर अख्तर, सेंकी खान, फरोज आलम, नसीम अंसारी, इरशाद खान, आदि शामिल थे।

साथ ही महानगर कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष अख्तर अली के नेतृत्व में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर जी को राजधानी के कांके चौक में बुके देकर सम्मानित किया गया।

THE REAL KHABAR

RELATED ARTICLES

Most Popular