Thursday, May 2, 2024
spot_img
Homeझारखंडराँचीइंदरजीत सिंह ने किया व्यापारिक प्रतिष्ठान का उद्धघाटन

इंदरजीत सिंह ने किया व्यापारिक प्रतिष्ठान का उद्धघाटन

कांग्रेस युवा नेता, समाजसेवी, एन.एस.यू.आई प्रेदेश उपाध्यक्ष इंदरजीत सिंह ने रांची स्तिथ पुरुलिया रोड में चाय सुट्टा बार फ्रेंचाइजी आउटलेट का उद्धघाटन किया। मुख्यातिथि के रूप में समाजसेवी अंजनी सिंह उपस्थित थे। शॉप के ओनर अमृत राज और अमन राज ने बताया कि झारखंड का ये पहला आउटलेट है जो रांची में ओपन किया गया है। पूरे भारत मे 175 आउटलेट है और दुबई, इंग्लैंड, ओमान जैसे देशों में भी है जिसमे अब झारखंड भी शामिल हो गया है। लजीज स्नैक्स, 50 तरह के कोल्ड कॉफ़ी, विभिन्न प्रकार के चाय, किफायती दामो में उपलब्ध है। आउटलेट का पूरा डिज़ाइन और इंटीरियर का काम रांची के वैष्णवी इंटीरियर एंड डेकॉर संतोष यादव के द्वारा किया गया है। आज आउटलेट पे ओपनिंग के शुभ अवसर पे सभी चीजें मुफ्त में दी जा रही है। प्रतिष्ठान के मालिक ने बताया कि कॉलेजो के विद्यार्थियों के लिए आल सीजन डिस्काउंट की भी सुविधा उपलब्ध रहेगी। आगे आने वाले समय मे फ्री वाई फाई की भी सुविधा दी जाएगी। उदघाटन के मौके पर अंजनी सिंह, इंदरजीत सिंह,आरुषि वंदनां, राज किशोर सिंह, संतोष यादव, आकाश रजवार, प्रणव सिंह मौजूद थे।

THE REAL KHABAR

RELATED ARTICLES

Most Popular