Thursday, April 25, 2024
spot_img
Homeझारखंडजमशेदपुरजमशेदपुर:अभी जारी रहेगा बारिश का सिलसिला, जानिए क्या है मौसम विभाग का...

जमशेदपुर:अभी जारी रहेगा बारिश का सिलसिला, जानिए क्या है मौसम विभाग का पूर्वानुमान

झारखंड के जमशेदपुर शहर के साथ ही कोल्हान के तीनों जिलों पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम एवं सरायकेला-खरसावां में झमाझम बारिश देर रात तक होती रही। इससे जगह-जगह पर पानी का जमाव हो गया। रविवार की शाम लगभग तीन बजे के बाद आसमान में बादल छाने लगे।

उसके बाद शाम पांच बजे से तेज हवा के बारिश शुरू हुई जो देर रात जारी रही। इस दौरान गर्जन भी होता रहा। जमशेदपुर शहर में मानसून की बारिश बीते एक सप्ताह से लगातार जारी है। आगे भी बारिश होगी। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, 26 जून तक लगातार रुक-रुक कर बारिश होगी। इस दौरान तेज हवा के साथ-साथ गर्जन भी होगी। 25 व 26 जून को गर्जन के साथ तेज बारिश होने की संभावना जताई गई है। रविवार को शहर का अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री व न्यूनतम तापमान 25.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं, बीते 24 घंटे में बारिश 2 एमएम दर्ज की गई।

THE REAL KHABAR

RELATED ARTICLES

Most Popular