Wednesday, April 17, 2024
spot_img
Homeझारखंड16 से 19 अगस्त तक निकलेगी जनआशीर्वाद यात्रा,केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी का...

16 से 19 अगस्त तक निकलेगी जनआशीर्वाद यात्रा,केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी का होगा भव्य स्वागत

केंद्रीय मंत्रिमंडल में शिक्षा राज्यमंत्री बनने के बाद पहली बार श्रीमती अन्नपूर्णा देवी 15 अगस्त को रेल मार्ग से अपना संसदीय क्षेत्र कोडरमा पहुँच रही है।

16 अगस्त से प्रदेश के 9 जिलों में आयोजित जनआशीर्वाद यात्रा में वे शामिल होंगी। यात्रा में विभिन्न स्थानों पर,राजमार्गों पर पार्टी के कार्यकर्ताओं एवम आम जनता के द्वारा भव्य स्वागत किया जाएगा।

प्रदेश कार्यालय ,रांची में 17 अगस्त की शाम होगा स्वागत कार्यक्रम

भाजपा सर्वस्पर्शी,सर्वव्यापी और सर्व ग्राह्यता की पक्षधर है।यह बात न सिर्फ पार्टी स्तर पर बल्कि भाजपा की सरकार में भी झलकती है। सबका साथ,सबका विकास और सबका विश्वास भाजपा का मंत्र है।अंत्योदय से सर्वोदय की विकास यात्रा पर भाजपा आगे बढ़ रही है। यह बात भाजपा प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू ने प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए कही।

श्री साहू ने कहा कि पार्टी जब ऐसा कहती है तो यह केवल हमारी बातों में नही बल्कि व्यवहार में भी दिखता है।भारत के यशस्वी प्रधानमन्त्री श्री नरेन्द्र मोदी ने अपने कार्यकाल प्रारंभ में ही यह संकल्प व्यक्त किया था कि हमारी सरकार,गांव,गरीब किसान को समर्पित रहेगी।यह संकल्प हमारी सरकार की विभिन्न योजनाओं ने स्पष्ट दिख रहा है।

उन्होंने कहा कि उसी प्रकार सरकार के प्रतिनिधित्व में भी सर्वस्पर्शी, सर्व व्यापी और सर्व ग्राह्य का भाव स्पष्ट झलक रहा है।मंत्री मंडल विस्तार में सम्पूर्ण भारत समाया हुआ है।सभी जाति, क्षेत्र का प्रतिनिधित्व केंद्रीय मंत्रीमंडल में सुनिश्चित किया गया है।

कहा कि मंत्रिमंडल में अगड़ी ,पिछड़ी,दलित, आदिवासी,महिला,युवा सभी के सहयोग से नए भारत के संकल्प को पूरा करने की स्पष्ट झलक दिख रही है। कहा कि ऐसा लगता है कि केंद्रीय मंत्रिमंडल विभिन्न रंगों के फूलों का गुलदस्ता है।

कहा कि पहली बार महिलाओं की इतनी बड़ी भागीदारी हुई है। पूर्वोत्तर के राज्यों से भी बड़ी भागीदारी सुनिश्चित की गई है।

श्री साहू ने कहा कि झारखंड राज्य से भी ओबीसी समाज की महिला,जुझारू,अनुभवी नेत्री और कोडरमा की लोकप्रिय सांसद श्रीमती अन्नपूर्णा देवी को केंद्रीय मंत्रिमंडल में स्थान देकर झारखंड प्रदेश एवं पिछड़ी सामज को बड़ा स्थान देने का काम किया गया है।इससे न सिर्फ भाजपा के कार्यकर्ताओं में वल्कि झारखंड की जनता और सम्पूर्ण पिछड़ा समाज मे खुशी की लहर है।

कहा कि पार्टी इसके लिए देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का आभार प्रकट करती है।

जनआशीर्वाद यात्रा कार्यक्रम पर विस्तार से जानकारी देते हुए प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू ने बताया कि 16 अगस्त को झारखंड निर्माता ,भारत रत्न ,पूर्व प्रधानमंत्री स्व अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धा सुमन करने के बात श्रीमती अन्नपूर्णा देवी जन आशीर्वाद यात्रा में शामिल होकर कोडरमा से प्रस्थान करेंगी। बरही,पदमा, इचाक होते हुए वे शाम को हजारीबाग पहुचेंगी। रात्रि विश्राम हजारीबाग में करने के बाद 17 अगस्त को चरही, मांडू, कुजू, रामगढ़,ओरमांझी,मेसरा होते हुए शाम 4बजे रांची प्रदेश कार्यालय रांची पहुचेंगी जहाँ प्रदेश भाजपा की ओर से स्वागत कार्यक्रम आयोजित है। रात्रि विश्राम रांची परिसदन में होगा।

श्री साहू ने बताया कि 18 अगस्त को श्रीमती अन्नपुर्णा रांची से गोला, पेटरवार, बोकारो नया मोड़, चास मोड़ ,कतरास होते हुए बैंक मोड़ धनबाद पहुचेंगी। रात्रि विश्राम धनबाद में होगा।
श्री साहू ने बताया कि जन आशीर्वाद यात्रा के अंतिम दिन 19 अगस्त को अन्नपुर्णा जी धनबाद से गिरिडीह केलिये प्रस्थान करेंगी। रास्ते मे उनका गोविंदपुर,टुंडी,अहिल्यापुर मोड़,अजीडीह मोड़,बड़ा चौक,गिरिडीह में स्वागत होगा। रात्रि विश्राम गिरिडीह सर्किट हाउस में होगा।

उन्होंने बताया कि प्रदेश की ओर से जन आशीर्वाद यात्रा का समन्वय प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू,वरिष्ठ नेता एवम पूर्व प्रदेश महामंत्री बालमुकुंद सहाय,प्रदेश मंत्री सुबोध सिंह गुड्डू करेंगे।

आज की प्रेसवार्ता में प्रदेश मंत्री सुबोध सिंह गुड्डू,प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप सिन्हा उपस्थित थे।

THE REAL KHABAR

RELATED ARTICLES

Most Popular