Monday, April 29, 2024
spot_img
Homeकोहरामराजनीति31 जुलाई को दिल्ली में जदयू राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक

31 जुलाई को दिल्ली में जदयू राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक

दिनांक 31 जुलाई दिन शनिवार को जनता दल यूनाइटेड की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक 7 जंतर मंतर, दिल्ली स्थित पार्टी के राष्ट्रीय कार्यालय में होगी। राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में मुख्य रूप से बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री रामचन्द्र प्रसाद सिंह, संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष व पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा समेत सभी लोकसभा व राज्यसभा सांसद एवं राष्ट्रीय पदाधिकारी शामिल होंगे।

झाररखण्ड से राष्ट्रीय कार्यसमिति में राष्ट्रीय महासचिव प्रवीण सिंह, प्रदेश जदयू संयोजक श्रवण कुमार, पूर्व मंत्री सुधा चौधरी, पूर्व विधायक खीरु महतो मुख्य रूप से भाग लेंगे। उक्त जानकारी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता सागर कुमार ने दी।

THE REAL KHABAR

RELATED ARTICLES

Most Popular