Saturday, May 4, 2024
spot_img
Homeकोहरामराजनीतिराजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर झाररखण्ड...

राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर झाररखण्ड जदयू नेताओं ने बधाई दी

जदयू की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में पार्टी ने श्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह को नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में चुन लिया। इसके पूर्व केंद्रीय मंत्री व पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री रामचन्द्र प्रसाद सिंह ने अध्यक्ष पद से इस्तीफ़ा दिया और नए अध्यक्ष के रूप में श्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह का नाम प्रस्तावित किया, जिसके बाद सर्वसम्मति से उन्हें नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में चुना गया।

श्री ललन सिंह को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाये जाने से झाररखण्ड जदयू में काफ़ी उत्साह है। संयोजक श्रवण कुमार ने कहा उनके नेतृत्व में पार्टी संगठन का देश भर में विस्तार होगा। विभिन्न राज्यों में होनेवाले विधानसभा चुनाव में भी पार्टी को मजबूती मिलेगी।

बधाई देने वालों में – पूर्व मंत्री सुधा चौधरी, पूर्व विधायक खीरु महतो, संजय सहाय, रमेश सिंह, आफ़ताब जमील, ज़फर कमाल, सागर कुमार, उपेंद्र सिंह, अखिलेश राय, पिंटू सिंह, सुबोध कांत, आशा शर्मा, लक्की कुमार साहू, पवन झा, पूनम देवी, करन कुमार, विनोद कुमार, ओमप्रकाश, ओमप्रकाश गुप्ता, बैद्यनाथ पासवान, आदि शामिल है।

THE REAL KHABAR

RELATED ARTICLES

Most Popular