Tuesday, April 16, 2024
spot_img
Homeझारखंडझारखंड प्रदेश कांग्रेस कला-संस्कृति एवं फिल्म के चेयरमैन भानू प्रताप बड़ाईक ने...

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कला-संस्कृति एवं फिल्म के चेयरमैन भानू प्रताप बड़ाईक ने राज्य के प्रमुख झारखंडी कलाकारों के साथ की बैठक

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कला-संस्कृति एवं फिल्म के चेयरमैन भानू प्रताप बड़ाईक ने आज गुरुवार को राज्य के प्रमुख झारखंडी कलाकारों के साथ बैठक की। इसमें मुख्य रूप से कोविड-19 के संक्रमण संकटकाल में उत्पन्न हुए कलाकारों की समस्याओं के समाधान पर गहन विचार विमर्श किया गया। बैठक में कलाकारों ने कहा कि विगत दो वर्षों से कोविड के कारण राज्य में कला-संस्कृति एवं फिल्म संबंधित सभी कार्य पूर्णता बन्द पड़े हैं। कई कलाकरों के बीच कठिन आर्थिक चुनौतियां भी विद्यमान है, कलाकारों की सभी चुनौतियों को राज्य सरकार के समक्ष लिखित रूप से रखने का काम किया जाए ताकि राज्य के सभी कलाकारों की समस्या दूर हो सके तभी झारखंडी कला-संस्कृति को देश की पटल पर आयेंगी और राज्य का नाम के साथ-साथ हम कलाकारों की भी प्रतिष्ठा बढेगी।

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कला-संस्कृति एवं फिल्म के चेयरमैन भानू प्रताप बड़ाईक ने उपस्थित सभी कलाकारों के विचारों तथा कला-संस्कृति के क्षेत्र में व्याप्त समस्याओं से अवगत हुए। उन्होंने ने सभी कलाकारों को कांग्रेस पार्टी के तहत एक मंच पर आने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि झारखंडी कला-संस्कृति को बढ़ावा देना हम सबों की जिम्मेवारी है। झारखंड राज्य प्राकृतिक सौंदर्य से भरा है, यहां की संस्कृति सबों को अपनी ओर आकर्षित करती है। झारखंड फिल्म मेकिंग के क्षेत्र में भी बहुत ही परफेक्ट है और सबसे दिलचस्प की बात यह है कि झारखंडी कलाकारों के अंदर प्रतिभा अनेक है, वे हर रूप में और हर क्षेत्र में अपना प्रतिभा प्रदर्शित करने में सक्षम है।

उन्होंने कहा कि राज्य के कलाकारों एवं अपनी संस्कृति के संवर्धन एवं विकास को लेकर सरकार भी संवेदनशील है। जल्द प्रदेश अध्यक्ष सह वित मंत्री डाॅ रामेश्वर उरांव के मार्गदर्शन पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस कला-संस्कृति  एवं फिल्म विभाग राज्य के कलाकारों की समस्याओं को लेकर माननीय मुख्यमंत्री से मिलकर बात करेंगे। बैठक में प्रदेश कांग्रेस कला-संस्कृति व फिल्म विभाग की विस्तार एवं मजबूती पर भी चर्चा कर कांग्रेस में शामिल करने की भी बात की गई।

बैठक के अंत में धन्यवाद ज्ञापन प्रदेश महासचिव, मशहूर गायक पंकज रॉय ने किया।

बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष – मशहूर गायिका सुनैना कच्छप, प्रदेश उपाध्यक्ष, बिगएफएम एंकर राज मौर्य, प्रदेश महासचिव, मशहूर गायक पंकज रॉय, प्रदेश सचिव- विल्सन टोपा, प्रदेश कोषाध्यक्ष-श्री दिनेश देवा, जोनल कोऑर्डिनेटर – अनूप कुजुर सहित अन्य कलाकार उपस्थित थे।

THE REAL KHABAR

RELATED ARTICLES

Most Popular