Thursday, May 2, 2024
spot_img
Homeझारखंडराँचीझारखंड प्रदेश कान्य कुब्ज़ वैश्य हलवाई महासभा ने स्वर्गीय प्रभावती देवी को...

झारखंड प्रदेश कान्य कुब्ज़ वैश्य हलवाई महासभा ने स्वर्गीय प्रभावती देवी को दिया श्रद्धांजलि

रिपोर्ट- संजय गुप्ता

रांची खलारी। झारखंड प्रदेश कान्य कुब्ज़ वैश्य हलवाई महासभा के प्रदेश कार्यालय राजकलश मैकी रोड, रांची में सरकारी गाइडलाइन का पालन करते हुए शोकसभा आयोजित की गई जिसमें महासभा के पूर्व महामंत्री स्वर्गीय अर्जुन प्रसाद जी की धर्मपत्नी प्रभावती देवी के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त किया गया।

प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता ने कहा की स्व अर्जुन प्रसाद जी समाज को संगठित करने और झारखंड में समाज को अत्यंत पिछड़ा वर्ग(BC-1) का अधिकार दिलाने के लिए सदैव संघर्षरत रहे। अनेकों जोड़ो का विवाह कराने में उन्होंने अहम भूमिका निभाई उनके योगदान को समाज सदा सर्वदा याद रखेगा इस पुनीत कार्य को निभाने में उनकी धर्मपत्नी प्रभावती देवी ने हर कदम पर शक्ति स्वरूपा रूप में सदैव उनका साथ दिया। यही नहीं उनके प्रेरणा से उनका पुत्र बिरेंद्र प्रसाद जो आज भी महासभा में प्रदेश मंत्री के पदभार ग्रहण कर अपने सामाजिक दायित्वों का बखूबी निर्वहन कर रहे हैं।आज उनके निधन से सारा हलवाई समाज मर्महित है,ईश्वर पुण्यात्मा को शांति व परिजनों को दुःख सहने की असीम क्षमता प्रदान करें।

प्रदेश महामंत्री अधिवक्ता दीनानाथ गुप्ता ने शोक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि दिवगंत प्रभावती देवी जी समाज और परिवार को एकसूत्र में पिरो कर चलने वाली एक आदर्श उदाहरण थी, उनका निधन समाज और परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। इस दुःख के घड़ी में सारा हलवाई समाज उनके परिवार के साथ है। महासभा के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने अपने संबोधन में शोक व्यक्त किया। शोक सभा के समाप्ति पर दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से पुण्यात्मा के शांति के लिए प्रार्थना की गई। शोक सभा में मुख्य रूप से प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता, प्रदेश महामंत्री अधिवक्ता दीनानाथ गुप्ता, कोषाध्यक्ष दिलीप कुमार, सह मंत्री सोनू गुप्ता, सानू गुप्ता, महेंद्र प्रसाद, दुर्गा प्रसाद गुप्ता, पवन कुमार, सत्यानंद गुप्ता आदि शामिल हुए।

THE REAL KHABAR

RELATED ARTICLES

Most Popular