Thursday, May 2, 2024
spot_img
Homeकोहरामराजनीतिझारखंड प्रदेश प्रोफेशनल कांग्रेस कमिटी की हुई बैठक,भारत जोड़ो न्याय यात्रा, आगामी...

झारखंड प्रदेश प्रोफेशनल कांग्रेस कमिटी की हुई बैठक,भारत जोड़ो न्याय यात्रा, आगामी लोकसभा चुनाव-2024 पर हुई चर्चा

रांची। झारखंड प्रदेश प्रोफेशनल्स कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष आदित्य विक्रम जयसवाल की अध्यक्षता में आज कांग्रेस भवन, रांची में अपराह्न 03 बजे कांग्रेस भवन, रांची में प्रदेश प्रदाधिकारियों एवं जिला अध्यक्षों की बैठक आहूत की गई। बैठक में मुख्य रूप से भारत जोड़ो न्याय यात्रा, आगामी लोकसभा चुनाव-2024 एवं प्रोफेशनल्स कांग्रेस मेम्बरशीप पर विशेष रूप से चर्चा की गई। बैठक में प्रोफेशनल्स कांग्रेस की ओर से सर्वप्रथम भारत जोड़ो न्याय यात्रा की कार स्टीकर एवं न्याय यात्रा की संदेशों की पोस्टर पर्चा जारी की गई।

IMG 20240121 WA0082

प्रोफेशनल्स कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य विक्रम जयसवाल ने उपस्थित पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए भारत जोड़ो न्याय यात्रा के संदेशों एवं उद्देश्यों को बताया तथा कहा कि आदरणीय राहुल गांधी जी का भारत जोड़ो न्याय यात्रा फरवरी माह के प्रथम सप्ताह में झारखंड पहुंचेगी। इस दौरान राहुल गांधी जी करीबन आठ दिनों तक झारखंड में प्रवास करेंगे और इस यात्रा के दौरान लगभग 804 किलोमीटर की यात्रा तय करेगी। इस यात्रा की सफलता हेतु प्रोफेशनल्स लोगों की शत प्रतिशत सहभागिता करानी है।

श्री जयसवाल ने कहा कि भारत जोड़ों न्याय यात्रा का उद्देश्य सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, हनन को बचाने, आपस में फैली नफरत को खत्म करने के लिए जनता को न्याय देने के निकाली जा रही है। भाजपा की तानाशाही की मानसिकता से देश की जनता त्रस्त है, मोदी सरकार की जन विरोधी नीतियों से देश का हर नागरिक परेशान है। प्रधानमंत्री को जनता के दुख दर्द से कोई लेना देना नहीं है। देश की जनता के हितों की रक्षा करने के लिए कांग्रेस द्वारा सरकार के खिलाफ भारत जोड़ों न्याय यात्रा से सत्याग्रह शुरू किया है।

श्री जयसवाल ने कहा कि प्रोफेशनल्स कांग्रेस का मेंबरशीप अभियान भी चला रहा है जिसमें प्रदेश प्रोफेशनल्स लोगों को ऑनलाइन मेंबरशीप के माध्यम से पार्टी में जोड़ने का काम करेंगे। साथ ही प्रोफेशनल्स कांग्रेस आगामी लोकसभा चुनाव-2024 के पार्टी मेनिफेशटो में प्रोफेनल्स लोगों को समस्याओं को सामने रखेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस युवाओं के रोजगार, वंचितों के अधिकार, किसानों की वाजिब हक, और महिलाओं बेटियो के आत्मसम्मान के लिए संघर्ष कर रही है। उन्होंने कांग्रेसजनों के साथ-साथ आमलोगों को भी राहुला गांधी जी की न्याय यात्रा में शामिल होकर न्याय योद्धा बनने की अपील की है।

बैठक में प्रदेश सचिव मिनाक्षी सिंह, लोकसभ अध्यक्ष भुवनेश ठाकरु, उपाध्यक्ष जेनेट एन्ड्रू, महानगर अध्यक्ष कृष्णा सहाय, ग्रामीण अध्यक्ष संजीव महतो, प्रदेश को-ऑर्डिने ऐलन एंडू, अनिल सिंह, सरवर पॉल, जगरनाथ साहु, शुभम छेयावन, आशुतोष नाथ पाठक, प्रभात अग्रवाल रोहित कुमार दास, राजीव चौरसिया, सुरज झा, विवेक धान आदि शामिल थे।

The Real Khabar

RELATED ARTICLES

Most Popular