Saturday, April 20, 2024
spot_img
Homeझारखंडराँचीझारखंड प्रदेश प्रोफेशनल कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष आदित्य विक्रम जायसवाल ने आज...

झारखंड प्रदेश प्रोफेशनल कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष आदित्य विक्रम जायसवाल ने आज वार्ड-51 क्षेत्र का दौरा किया

रांची। झारखंड प्रदेश प्रोफेशनल कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष आदित्य विक्रम जायसवाल ने आज वार्ड-51 क्षेत्र के बोस्को नगर का दौरा कर ज्वलंत समस्याओं से अवगत हुए। इस दौरान स्थानीय लोगों ने बताया कि नगर निगम रांची द्वारा बनाया जा रहा नाला निर्माण में भारी अनियमितता बरती जा रही है। नाला हमेशा उपर से नीचे की ओर बनता है लेकिन यहां नीचे से उपर की ओर बनाया जा रहा है, जो जांच का विषय है।

झारखंड प्रदेश प्रोफेशनल कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष आदित्य विक्रम जायसवाल ने कहा कि सन 2019 में नाला निर्माण का टेंडर हुआ था, स्थानीय नागरिकों की स्वीकृति के बैगर जबरन नाला का निर्माण कराया जा रहा है। इस निर्माण कार्य में नेचुरल फ्लो को बर्बाद किया जा रहा है। सीवेज-ड्रेनेज का पानी लोगों के घरों में घुस जा रहा है, इससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सफ्लाई पानी के उपर सीवेज है।

श्री जायवसवाल ने बताया की बोस्को नगर में 150-200 परिवार है, बिना सहमति लिये कोपरेटिव के जमीन में नाला निर्माण कराया जा रहा है जो नियम का उल्लंघन है। बिना जांच और सर्वे किये नाला का निर्माण किया जा रहा है, जिससे लोगों को काफी तकलीफ है इस नाला निर्माण के कारण सीवेज-ड्रेनेज का पानी लोगों के बोरिंग, कुंआ एवं लोगों के घरों में चला जाएगा।

श्री जायसवाल ने रांची नगर निगम से मांग किया है कि 2019 के नाला निर्माण के टेंडर पर जांच बैठाया जाए तथा काम पर तत्काल रोक लगाया जाए।

इस मौके पर मुख्य रूप से ईमिल वाल्टर कंडोलना ,ग्लोरिया कच्छप, अगस्तस सिंगिंग, अनीता प्रेता, मनोहर टोपनो, स्टेनिस्लाउस केरकेट्टा, कोरडुला पीटर, अमरजीत सिंह ,सुरज झा आदि शामिल थे।

THE REAL KHABAR

RELATED ARTICLES

Most Popular