Friday, April 26, 2024
spot_img
Homeझारखंडराँचीझारखंड प्रदेश प्रोफेशनल कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष आदित्य विक्रम जायसवाल ने वार्ड...

झारखंड प्रदेश प्रोफेशनल कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष आदित्य विक्रम जायसवाल ने वार्ड नंबर 15 का किया भ्रमण

झारखंड प्रदेश प्रोफेशनल कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष आदित्य विक्रम जायसवाल ने आज सोमवार को वार्ड नंबर 15 के अंजुमन कॉलोनी ,कौनका रोड का भ्रमण कर जनसमस्याओं से अवगत हुए। इस दौरान मुहल्लावासियों ने जलजमाव, स्ट्रीट लाईट, नाली, नाली का कवर, साफ-सफाई आदि समस्याएं बताये तथा कहा कि बरसात के मौसम में जलजमाव से काफी परेशानी हो रही है, मेन रोड का गंदा पानी इधर होकर आता है और निकलने का कोई रास्ता नहीं है। वहीं स्ट्रीट लाइट की भी समस्या बनी हुई है। नाली खुली है, गंदगी बहुत ज्यादा है। महामारी की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। नाली में कोई कवर नहीं लगा हुआ है। नालियां बहुत छोटी है, गहरी कराने की जरूरत है।

झारखंड प्रदेश प्रोफेशनल कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष आदित्य विक्रम जायसवाल ने भ्रमण के दौरान सभी समस्याओं को गंभीरता पूर्वक देखा तथा सुनने के पश्चात कहा कि नगर निगम के मेयर एवं स्थानीय विधायक की उदासीन रवैये के कारण आज शहर की हालात दयनीय बनी हुई है। भापजा के मेयर, डिप्टी मेयर एवं स्थानीय विधायकों ने शहर को नारकीय स्थिति में छोड़ दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी आमजनों की समस्याओं को लेकर काफी गंभीर हैं। हमारी सरकार आमजनों के समर्थन से ही बनी है। प्रोफेशनल कांग्रेस आपकी हर समस्याओं को समाधान करने का लगातार प्रयास करेगी।

उन्होंने कहा कि इस बरसात के समय में रांची नगर निगम एवं स्थानीय विधायक को अपनी जिम्मेवारियों को पूरी इमानदारी पूर्वक निर्वह्न करना चाहिए। लेकिन भाजपा के जनप्रतिनिधि अपनी जिम्मेवारियों से भाग रहे हैं, जिस कारण आमजनता की परेशानी बढ़ी है। उन्होंने कहा कि शहर के जिन जिन क्षेत्रों में बारिश के पानी से जलजमाव, गंदगी एवं जन समस्याएं उत्पन्न हो रही है उसे तुरंत निगम अपने संज्ञान में लेकर समाधान करने का कार्य करें तथा आमजनों को मुलभूत सुविधायें मुहैया करायें।

आसिफ अहमद ने कहा कि रांची नगर निगम के लापरवाही के कारण आज हमलोगों की स्थिति खराब है। बरसात में हर दिन नये-नये परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। रोड, नाली, स्ट्रीट लाइट प्रमुख समस्या है। निदान की सख्त जरूरत है।

इस मौके पर मुख्य रूप से मोहम्मद मुस्लिम, जावेद खान, मारूफ अहमद, मोहम्मद जैद ,मोहम्मद इरशाद, मोहशीन अहमद मोहम्मद फिरोज, मोहम्मद रिंकू ,भोलू खान, अकबर ,मोहम्मद रियाज, सलीम खान, जैद खान ,खालिद मोहम्मद ,कैसर, जफर खान ,मोहम्मद आरजू इत्यादि लोग मौजूद थे।

THE REAL KHABAR

RELATED ARTICLES

Most Popular