Thursday, April 25, 2024
spot_img
Homeकोहरामराजनीतिअन्नपूर्णा देवी को झाखंड प्रदेश भाजपा ने दी बधाई

अन्नपूर्णा देवी को झाखंड प्रदेश भाजपा ने दी बधाई

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवम कोडरमा की सांसद श्रीमती अन्नपूर्णा देवी को केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने का प्रदेश भाजपा ने स्वागत और अभिनंदन किया है।

प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश ने बधाई एवम शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अन्नपूर्णा देवी के अनुभव एवम क्षमता का लाभ झारखंड की जनता को मिलेगा।

कहा कि भाजपा सर्व स्पर्शी और सर्व समावेशी पार्टी है। अंत्योदय के लक्ष्य को पूरा करने केलिये सबका साथ ,सबका विकास और सबका विश्वास हमारा संकल्प है।

श्री प्रकाश ने झारखंड से केंद्रीय मंत्री मंडल में एक और मंत्री देने के लिये प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ,राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ,गृह मंत्री अमित शाह एवम संगठन महामंत्री बीएल संतोष के प्रति भी आभार प्रकट किया।

बधाई देने वालो में प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह, महामंत्री आदित्य साहू,डॉ प्रदीप वर्मा,उपाध्यक्ष नीलकंठ सिंह मुंडा ,सुनील सिंह, राज पालिवार, गंगोत्री कुजूर, प्रणव वर्मा, विनोद शर्मा, अपर्णा सेन गुप्ता, प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू, प्रदीप वर्मा, प्रदेश मंत्री सुबोध सिंह गुड्डू, जेपी पटेल, मुनेश्वर साहू, नवीन जायसवाल, शर्मिला रजक, काजल प्रधान, रीता मिश्रा, कोषाध्यक्ष दीपक बंका, कार्यालय मंत्री हेमंत दास, सूरज चौरसिया, मनोज कुमार सिंह, पंकज सिन्हा, सुमन कुमार, राजश्री जयंती, शिवपूजन पाठक, प्रेम मित्तल, रमेश पुष्कर, राजीव तिवारी, अशोक बड़ाइक, प्रदीप सिन्हा, प्रतुल शाहदेव, सरोज सिंह, अविनेश कुमार, मिस्फीका हसन, अमित कुमार, कुणाल षाड़ंगी, भानु जालान, मृत्युंजय शर्मा, राहुल अवस्थी, डॉ रवि भट्ट, विभिन्न मोर्चा के आरती कुजूर, किसलय तिवारी, शिवशंकर उरांव, अमर कुमार बाउरी, अमरदीप यादव, पवन कुमार साहू, अनवर हयात शामिल हैं।

THE REAL KHABAR

RELATED ARTICLES

Most Popular