Thursday, May 2, 2024
spot_img
Homeकोहरामराजनीतिभारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति पार्टी के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष तनवीर खान...

भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति पार्टी के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष तनवीर खान ने कहा किसानों की हक की लड़ाई लड़ेंगे

किसानों के ऊपर अत्याचार हो रहा है l किसान हमारे अन्नदाता हैं l इसके बावजूद किसानों पर अत्याचार हो रहा हैl हमें किसानों की हक की लड़ाई लड़नी है l उपयुक्त बातें भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति पार्टी के नवनियुक्त झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष तनवीर खान ने मीडिया को संबोधन करते हुए कहीं l

उन्होंने बताया कि अब किसानों के ऊपर अत्याचार होने नहीं देंगे l हम लोग किसान के बच्चे हैंl हम लोग इसकी लड़ाई लड़ेंगे l तनवीर खान ने आगे बताया कि किसान अपने हक की लड़ाई लड़ रहे हैं l अपनी आवाज को बुलंद कर रहे हैं , लेकिन आज उसको खालिस्तानी बताया जाता हैl तनवीर खान ने बताया कि किसानों के मुद्दे लेकर हम लोग सरकार से बात करेंगे l किसान सीधे-साधे होते हैं l वालों खालिस्तानी नहीं है l आज भी वह अपने हक की लड़ाई लड़ रहे हैं हम लोग सभी उनके साथ हैं l

खान ने कहा कि किसानों का उनका हक दिलाकर रहेंगे देश की जनता किसानों के साथ हैं किसानों को जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है सरकार को भी किसानों के बारे में सोचनी चाहिए मालूम हो कि भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव झारखंड प्रदेश के प्रभारी श्री गिरी ने झारखंड प्रदेश में पार्टी का विस्तार करते हुए सर्वसम्मति से तनवीर खान को किसान यूनियन लोक शक्ति पार्टी के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया है। उनके द्वारा किए हुए बेहतरीन कामों को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है l

THE REAL KHABAR

RELATED ARTICLES

Most Popular