Saturday, May 4, 2024
spot_img
HomeझारखंडJharkhand Weather Alert// रांची में पड़ेगी कड़ाके की ठंड,बंगाल की खाड़ी बिगाड़ेगा...

Jharkhand Weather Alert// रांची में पड़ेगी कड़ाके की ठंड,बंगाल की खाड़ी बिगाड़ेगा झारखंड का मौसम

रांची। राजधानी रांची समेत पूरे राज्य के मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। शुक्रवार को हुई वर्षा और शनिवार को दिनभर आंशिक बादल छाए रहने के कारण 12 बजे तक जहां कोहरा छाया रहा वहीं रांची के न्यूनतम तापमान में भी कमी दर्ज की गई है। मौसम विज्ञान केंद्र रांची के अनुसार बंगाल की खाड़ी में उठे साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर झारखंड में भी दिख रहा है।

सभी जिलों के तापमान में कमी दर्ज की गई है। वरीय विज्ञानी अभिषेक आनंद ने बताया कि बादल छंटने के बाद एक बार फिर राज्य के लोगों को ठंड सताएगी। हालांकि आंशिक बादल छाए रहने के कारण ठंड से थोड़ी राहत मिलने की संभावना है।

पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो पूरे राज्य में कहीं कहीं वर्षा हुई जबकि दक्षिणी हिस्से यानी पूर्वी व पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा व सरायकेला खरसावां और निकटवर्ती मध्य हिस्से यानी रांची, रामगढ़, हजारीबाग, खूंटी, गुमला, बोकारो में दिनभर कोहरा छाया रहा।

यह स्थिति 7 जनवरी को भी बनी रहेगी, इसे लेकर मौसम विज्ञान केंद्र ने येलो अलर्ट जारी किया है। बताया गया कि 7 और 8 जनवरी तक आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है और सुबह धुंध और कोहरा छाया रहेगा।

ऐसा रहेगा राजधानी व राज्य का मौसम

7 जनवरी : सुबह में कोहरा या धुंध और बाद में आंशिक बादल छाए रहेंगे, मौसम शुष्क बना रहेगा

8 जनवरी : सुबह में कोहरा या धुंध और बाद में आंशिक बादल छाए रहेंगे, मौसम शुष्क बना रहेगा

9 जनवरी : सुबह में कोहरा या धुंध और बाद में आंशिक बादल छाए रहेंगे, मौसम शुष्क बना रहेगा

10 जनवरी : सामान्यत: बादल छाए रहेंगे, वर्षा होने की संभावना।

The Real Khabar

RELATED ARTICLES

Most Popular