Friday, May 3, 2024
spot_img
HomeझारखंडJharkhand Weather News: मौसम फिर लेगा करवट, 22 और 23 जनवरी को...

Jharkhand Weather News: मौसम फिर लेगा करवट, 22 और 23 जनवरी को कोहरे को लेकर येलो अलर्ट

झारखंड के मौसम में एक बार फिर से बदलाव देखने को मिल रहा है। रांची समेत राज्य के अधिकांश हिस्सों में तीन दिनों तक घना कोहरा छाए रहने के बाद शनिवार को सुबह में धूप निकली। धुंध छंटने के साथ ही न्यूनतम तापमान में गिरावट की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार 20 और 21 को धुंध कम रहने का अनुमान है। लेकिन 22 और 23 जनवरी को राज्य में कई स्थानों पर मध्यम से लेकर घना कोहरा हो सकता है। इसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

रांची का न्यूनतम तापमान 9 डिग्री से नीचे रहने का अनुमान

मौसम विभाग के अनुसार एक-दो दिनों तक राजधानी का न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस से नीचे रह सकता है। मौसम खुला होने के कारण अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास हो सकता है। 22 और 23 जनवरी को अधिकतम और न्यूनतम तापमान चढ़ सकता है। पिछले 24 घंटे में रांची का अधिकतम तापमान 21.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहा।

जगन्नाथपुर में सबसे अधिक 26 मिलीमीटर बारिश

पिछले 24 घंटे में कोल्हान वाले इलाके में अच्छी बारिश हुई। सबसे अधिक 26 मिलीमीटर बारिश चाईबासा के जगन्नाथपुर में हुई। सबसे अधिक 26 मिलीमीटर बारिश पश्चिमी सिंहभूम के जगन्नाथपुर में हुई। वहीं सिमडेगा में 20 मिलीमीटर के आसपास बारिश हुई।

कई फ्लाइट रद्द, ट्रेनें विलंब से चली

पिछले तीन दिन में कोहरने के कारण कई फ्लाइट को रद्द करना पड़ा। वहीं दर्जनों ट्रेनों विलंब से पहुंची। रद्द होने वाली फ्लाइट में पुणे-रांची, मुंबई रांची, दिल्ली-रांची, बेंगलुरु रांची, दिल्ली-रांची और मुंबई रांची विमान शामिल है।वहीं झारखंड स्वर्णजयंती, इस्लामपुर-हटिया एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें रद्द रही।

The Real Khabar

RELATED ARTICLES

Most Popular