Tuesday, April 30, 2024
spot_img
Homeझारखंडराँचीनिरंकुशता और नकारापन की पराकाष्ठा पर वर्तमान सरकार : के. के. गुप्ता

निरंकुशता और नकारापन की पराकाष्ठा पर वर्तमान सरकार : के. के. गुप्ता

पंचायत चुनाव तुरंत कराने की मांग को लेकर भारतीय जनता पार्टी, रांची महानगर के सरकार के विरोध में एक दिवसीय धरना की अध्यक्षता कर रहे रांची महानगर के जिला अध्यक्ष श्री के.के.गुप्ता ने उक्त बातें कहीं साथ ही जिला अध्यक्ष ने झारखंड में फैले अराजकता और भ्रष्टाचार पर ध्यान केंद्रित करने की कोशिश की राज्य सरकार द्वारा पंचायत चुनाव तुरंत कराने की मांग की। तथा रांची उपाउक्त के माध्यम से महामहिम राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा।
के. के. गुप्ता ने कहा की केन्द्र सरकार की तर्ज पर डीजल एवं पेट्रोल में राज्य सरकार VAT कम कर जनता को राहत दे तथा जे.पी.एस.सी परीक्षाफल में गड़बड़ी के विरोध में लोकतान्त्रिक तरिके से विरोध प्रदर्शन कर रहे विद्यार्थियो एवं माननीय विधायक नवीन जयसवाल जी, भानु प्रताप शाही जी एवं भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष किसलय तिवारी जी पर हेमन्त सरकार के इशारे पर निर्ममता से लाठीचार्ज और बाद में झूठा प्राथमिकी दर्ज करने पर विरोध जताया।
प्रदेश के प्रवक्ता प्रतुल नाथ शाहदेव ने कहा कि झारखंड सरकार में भ्रष्टाचार अपने चरम सीमा पर है इसका जीता जागता सबूत यह है कि किस प्रकार एक ही कमरे में बैठे जेपीएससी के शत प्रतिशत अभ्यर्थियों की सफलता पूर्णता संदेहास्पद और भ्रष्टाचार से लिप्त होने का प्रमाण है ।
धरना में उपस्थित रांची विधायक सी.पी.सिंह ने कहा की राँची नगर निगम बोर्ड के निर्णय के विपरीत राज्य सरकार द्वारा जल कर वृद्धि कर झारखंड की जनता को ठगने का काम कर रही है हेमंत सरकार ।

कार्यक्रम के माध्यम से हटिया के विधायक नवीन जायसवाल ने राज्य की गिरती कानून व्यवस्था बढ़ता भ्रष्टाचार और नक्सलवाद पर लोगों का ध्यान खींचा तथा वर्तमान की सरकार को उद्देश्य से भटकी हुई सरकार बताया ।
कार्यक्रम का संचालन वरुण साहू तथा धन्यवाद ज्ञापन बलराम सिंह ने किया।
धरने में प्रमुख रूप से काजल प्रधान,सूरज चौरसिया,राहुल अवस्थी , सत्य नारायण सिंह, मनोज मिश्रा, वरुण साहु,बलराम सिंह, राजु सिंह, ललिता ओझा, जीतेन्द्र वर्मा, जीतेन्द्र सिंह पटेल,राजेश सिंह गुड्डू ,राहुल चौधरी,रौशन शर्मा,विश्वजीत सिंह,रजनीश सिंह,अनिता वर्मा,रामलगन राम, अर्जुन मुण्डा, लाल प्रमोद नाथ शाहदेव, जॉनी वाकर खान, ओमप्रकाश पाण्डेय, सुवेश पाण्डेय,संतोष मिश्रा,पप्पु जयसवाल,उमेश यादव, विनोद महतो,नीलेश सिंह,मुनेश्वर साहु, पिन्टू कुमार,सूर्यप्रताप, सुजीत शर्मा, विकास रवि, दीपक शाह,आनंद वर्मा,मुनचुन राय, ललित ओझा सहित सैकड़ो कार्यकर्ता इस अभियान में शामिल हुये।

THE REAL KHABAR

RELATED ARTICLES

Most Popular