Friday, April 19, 2024
spot_img
Homeझारखंडराँचीहटिया चांदनी चौक पर केरल सरकार का पुतला दहन

हटिया चांदनी चौक पर केरल सरकार का पुतला दहन

रांची। भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा रांची महानगर के तत्वावधान में हटिया स्थित चांदनी चौक पर केरल में भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश मंत्री रंजीत श्रीनिवासन की घर में घुसकर हत्या के विरोध में केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन का पुतला दहन किया गया । पुतला दहन कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा ओबीसी मोर्चा रांची महानगर के अध्यक्ष गोपाल सोनी ने की, जबकि नेतृत्व महामंत्री राम मनोज साहू ने किया। ज्ञात हो कि गत 19 दिसंबर को सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया के लोगों ने केरल भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश मंत्री रंजीत श्रीनिवासन की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी थी जिसका पूरे देश में विरोध किया गया। पुतला दहन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रांची महानगर ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष गोपाल सोनी ने हत्यारे को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की। मौके पर भाजपा ओबीसी मोर्चा रांची महानगर के महामंत्री राम मनोज साहू ने केरल सरकार को जल्द से जल्द बर्खास्त करने की मांग की। उन्होंने कहा कि केरल में कानून व्यवस्था की स्थिति लचर है और वहां लगातार भाजपा के कार्यकर्ताओं की हत्या हो रही है। ऐसे में केरल सरकार को बर्खास्त करना जरूरी है। मौके पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने केरल सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी की और प्रदेश मंत्री रंजीत श्रीनिवासन के हत्या की निंदा की। इस अवसर पर हटिया मंडल अध्यक्ष संतोष कुमार मिश्रा, भाजपा ओबीसी मोर्चा के कोषाध्यक्ष उमेश प्रसाद, भाजपा हटिया मंडल के मंत्री महावीर महतो, पारसनाथ प्रसाद, राधेश्याम यादव, तरुण प्रकाश, रूपेश कुमार, कपिल देव प्रसाद, सागर कुमार, निरंजन साहू , संदीप साहू, संतोष महतो, संतोष कुमार, विशाल सिंह, सोनू पटवा, मुन्ना यादव, संजय चौधरी, नरेश प्रसाद, प्रिंस, नरेंद्र प्रसाद साहू, मनीष श्रीमाली, राजू साहू, सुरजीत दीवान, धन्नू महतो सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

THE REAL KHABAR

RELATED ARTICLES

Most Popular