कोडरमा : आम लोगों खासकर युवाओं को कंप्यूटर की जानकारी उपलब्ध करवाने को लेकर किए गए बेहतर कार्य के लिए आज कोडरमा जिला प्रशासन को डिजिटल इंडिया अवार्ड से सम्मानित किया गया। नयी दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने यह सम्मान कोडरमा डीसी आदित्य रंजन को दिया। कोडरमा झारखंड का एकमात्र जिला है जिसे यह सम्मान मिला। सम्मान ग्रहण करने के बाद डीसी रंजन ने इस उपलब्धि के लिए सभी का आभार जताया है। आगे और बेहतर करने की बात कही है।
More Stories
पिपराडीह स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर मिले शव मामले का हुआ खुलासा