रांची। युवा शक्ति राज्य को नई ऊर्जा, नई दिशा दे सकती है। युवा सामाजिक सरोकार एवं रचनात्मक कार्यों से जुड़े रहें तथ्य संगठित होकर नई पीढ़ी को गढ़ने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। झारखंड के युवाओं में अपार क्षमता है, जरुरत है तो उसे सही दिशा देने की।
उक्त बातें आजसू पार्टी के केंद्रीय मुख्य प्रवक्ता एवं झारखंड आंदोलनकारी डॉ. देवशरण भगत ने हरमू, रांची स्थित आजसू पार्टी प्रधान कार्यालय में अखिल झारखण्ड छात्र संघ (आजसू) के प्रदेशस्तरीय बैठक के दौरान कही। बैठक में आजसू पार्टी के केंद्रीय मुख्य प्रवक्ता डॉ. देवशरण भगत, केंद्रीय उपाध्यक्ष हसन अंसारी, केंद्रीय महासचिव राजेंद्र मेहता बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए।
इस दौरान डॉ. हसन अंसारी ने कहा कि युवाओं के कंधों पर बड़ी जिम्मेदारी है और उन्हें इन जिम्मेदारियों का एहसास होना चाहिए। उपस्थित छात्र संघ के पदाधिकारियों में जोश भरते हुए उन्होंने कहा कि आजसू अंदोलन की उपज है और यही हमारी पहचान भी है। राज्य के युवाओं के हक-अधिकार के लिए एक बार पुनः छात्रों को गोलबंद करने की जरूरत है। एक नए आंदोलन के साथ, संघर्ष का नया अध्याय लिखना होगा।
• संगठनात्मक विषयों पर हुई विस्तृत चर्चा, लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय
आजसू की प्रदेशस्तरीय बैठक में संगठनात्मक विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई, जिसमें संगठन के विश्विद्यालय, महाविद्यालय, जिला तथा प्रखंड इकाई का गठन, प्रदेश सम्मेलन की तैयारी तथा सदस्यता अभियान को गति देना मुख्य रूप से शामिल है। इस दौरान जनसंग्रह-धनसंग्रह अभियान की समीक्षा भी की गई।
इस बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश प्रभारी हरीश कुमार, प्रदेश अध्यक्ष गौतम सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष नीरज वर्मा, संदीप सिन्हा, अरविंद महतो, कृष्णा महतो, ओम वर्मा, चेतन प्रकाश, कीर्ति कुमार, हीरालाल महतो, राजेश महतो, नीतीश सिंह, हेमंत पाठक, विशाल महतो, अभिषेक झा, देवा महतो, पुरषोत्तम पांडे, राहुल मिश्रा, सुबीन तिवारी, तापश मेहता, विराट गोस्वामी, केशव पाठक, अभिषेक राज, अनुराग भारद्वाज, राजकिशोर महतो, शेखर महतो, राहुल तिवारी, उमेश कुमार, अंशुतोष, अभिषेक आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।
More Stories
10 जून से फिर लगेगी एनजीटी की रोक,घाटों का टेंडर न होने से खनन बंद
सहारा इंडिया में झारखंड के 1.22 लाख निवेशकों के फंसे 375 करोड़ रुपये के वेरिफिकेशन और भुगतान की प्रक्रिया शुरू
डॉक्टर्स पर हमला राज्य की चिकित्सा व्यवस्था के लिए अच्छे संकेत नहीं- चैम्बर