Saturday, May 4, 2024
spot_img
Homeझारखंडराँचीमारवाड़ी एलुमनाई ने डॉ. के ए एन शाहदेव को किया सम्मानित

मारवाड़ी एलुमनाई ने डॉ. के ए एन शाहदेव को किया सम्मानित

एलुमनाई एसोसिएशन मारवाड़ी कॉलेज रांची के टीम ने एलुमनाई संरक्षक डॉ कुमार ए एन शाहदेव को रांची विस्वबिद्यालय के वित्त पदाधिकारी(finance officer) बनने पर अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। साथ ही साथ कोरोना के गाइडलाइन को ध्यान में रखते हुए ,मास्क ओर सैनिटाइजर का प्रयोग करते हुए वृक्षारोपण भी किया गया ।एलुमनाई अध्यक्ष गौरव अग्रवाल ने कहा हमारे डॉ शाहदेव प्रतिभावान और ऊर्जावान है एवं हमारे अभिवावक तुल्य रहे है और भगवान से प्रार्थना से है कि इसी तरह वो आगे बढ़ते रहे।

उपाध्यक्ष दीपक गुप्ता कहा सर का वित्त पदाधिकारी बनना हमारे पूरे मारवाड़ी कॉलेज और एलुमनाई एसोसिएशन के लिए गर्व की बात है और सचिव शुभम मंत्री ने भी शुभकामनाय दी।
डॉ शाहदेव ने कहा पेड़ पौधे हमारे स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण रहा है और वर्तमान में ऑक्सीजन के कमी भी देखने को मिली थी जिसके बाद तो पेड़ लगाना बहुत ही आवश्यक हो गया है ।

साथ ही साथ ये भी ध्यान रहे की लगे हुए पेड़ो की सुरक्षा भी होनी चहिये।
इस मौके पर विशेष रूप से उपस्थित डॉ रणविजय देव विभागाध्यक्ष वाणिज्य संकाय रामगढ़ कॉलेज , गौरव अग्रवाल, दीपक गुप्ता, शुभम मंत्री ,रिसर्च स्कॉलर श्वेता शाहदेव ,अमित सिंह आदि लोग उपस्थित थे।

THE REAL KHABAR

RELATED ARTICLES

Most Popular