Monday, May 6, 2024
spot_img
Homeझारखंडराँचीमुकेश सोनी के शव यात्रा में उमड़ा जन सैलाब

मुकेश सोनी के शव यात्रा में उमड़ा जन सैलाब

विश्व हिन्दू परिषद खलारी प्रखण्ड अध्यक्ष स्व. मुकेश सोनी की शवयात्रा प्रातः 11 बजे निकली। शव यात्रा उनके आवास महावीर नगर खलारी से दामोदर नदी तक गई। शव यात्रा में भारी संख्या में हिन्दू संगठन के लोग शामिल हुए। सैकड़ों मोटरसाइकिलें व चार पहिया वाहनों की लम्बी कतारें लगी रहीं। पूरा खलारी क्षेत्र जब तक सूरज चाँद रहेगा – मुकेश तेरा नाम रहेगा, जय श्री राम, भारत माता की जय, जिस हिंदू का खून न खौले खून नहीं वो पानी है आदि नारों से गूंज उठा। जगह जगह यात्रा पर आम जनता अश्रुपूरित नयनों से पुष्प वर्षा की। शवयात्रा में शामिल होकर श्रद्धा सुमन अर्पित करने वालों में प्रमुख रूप से विश्व हिन्दू परिषद के प्रान्त मंत्री डॉ. बीरेंद्र साहू, बजरंग दल प्रान्त प्रशिक्षण प्रमुख रंगनाथ महतो, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री आदित्य प्रसाद साहू, विहिप जिला मंत्री संजय साहू, सह मंत्री रौशन चौधरी, बजरंग दल जिला संयोजक रोबिन कुमार महतो, जिला गोरक्षा प्रमुख किशोर चन्द्र विद्यार्थी, भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र महतो, जिला महामंत्री नरेंद्र कुमार, आनन्द सिंह, भरत रजक, अरविन्द सिंह, उदय सिंह, रातू प्रखण्ड मंत्री, अजित कुमार सिंह, चान्हो प्रखण्ड अध्यक्ष सरयु साहू, बैजनाथ महतो आदि सैकड़ों लोग उपस्थित हुए।

THE REAL KHABAR

RELATED ARTICLES

Most Popular