Thursday, May 2, 2024
spot_img
Homeझारखंडराँचीवार्ड-25 में किए गए विकास कार्यों के लिए मेयर डॉ. आशा लकड़ा...

वार्ड-25 में किए गए विकास कार्यों के लिए मेयर डॉ. आशा लकड़ा को किया गया सम्मानित

वार्ड-25 में किए गए विकास कार्यों के लिए कल्याण एवं विकास समिति हरमू हाउसिंग कॉलोनी व स्थानीय लोगों ने मेयर डॉ. आशा लकड़ा को सम्मानित किया। कल्याण एवं विकास समिति के मुख्य संरक्षक योगानंद मिश्र ने कहा कि रंचिवासियों को दूसरी बार एक युवा, ईमानदार व ऊर्जावान महिला के रूप में महापौर मिली हैं। जिनका कार्यकाल जनमानस की छवि में अंकित हो गया है। नगर का विकास, पेयजल, स्वास्थ्य, सुरक्षा, मोहल्ले की सड़कें, सफाई आदि मूलभूत सुविधाएं नगर निगम की प्राथमिकता में शामिल है। समिति के सचिव शैलेन्द्र लाल बख्शी ने कहा कि मेयर डॉ. आशा लकड़ा अपने सराहनीय कार्यों से समाज मे एक अलग छवि गढ़ें और भविष्य में विजयी होती रहें। इस अवसर में मेयर डॉ. आशा लकड़ा ने कल्याण एवं विकास समिति समेत स्थानीय लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर वार्ड पार्षद अर्जुन राम व अरुण झा समेत कई लोग उपस्थित थे। इसके बाद मेयर वार्ड-36 स्थित लवातु मुंडा टोली, पुंदाग पहुंची। स्थानीय लोगों ने मेयर से बस्ती में सड़क, नाली, अखरा निर्माण व मसान की घेराबंदी कराने की मांग की। मेयर ने स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनने के बाद कहा कि जल्द से जल्द संबंधित समस्याओं का समाधान किया जाएगा। मौके पर मुनेश्वर साहू, अमित साहू, जय सिंह तिग्गा, मनोज तिर्की समेत स्थानीय लोग उपस्थित थे।

निवेदक
महापौर कार्यालय,राँची नगर निगम, राँची।

RELATED ARTICLES

Most Popular