Saturday, April 20, 2024
spot_img
Homeझारखंडराँचीकेजीबीवी और झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय में नामांकन को लेकर हुई बैठक

केजीबीवी और झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय में नामांकन को लेकर हुई बैठक

उपायुक्त रांची श्री छवि रंजन की अध्यक्षता में कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय और झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय में नामांकन को लेकर जिलास्तरीय समिति की बैठक आयोजित की गयी।

समाहरणालय ब्लॉक ए स्थित कमरा संख्या 207 में आयोजित बैठक में माननीय विधायक बंधु तिर्की, सांसद/विधायकों के प्रतिनिधि, जिला शिक्षा अधीक्षक, जिला शिक्षा पदाधिकारी, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी, कस्तूरबा गांधी अवासीय विद्यालयों के वार्डन उपस्थित थे।

बैठक में कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय/झारखंड आवासीय विद्यालय बालिका विद्यालयों के कक्षा 6 में नामांकन के लिए प्रखंडवार चयनित सूची पर विचार-विमर्श किया गया। सूची का अवलोकन करते हुए समिति ने विभिन्न प्रखंडों से आये 838 बालिकाओं की सूची का अनुमोदन किया।

केजीबीवी में नामांकन के लिए प्रखंडवार कुल चयनित छात्राओं की संख्या, जिसका समिति द्वारा अनुमोदन किया गया, निम्न है:-

  1. केजीबीवी अनगड़ा – 57
  2. केजीबीवी बेड़ो – 50
  3. केजीबीवी बुण्डू – 50
  4. केजीबीवी बुढ़मू – 50
  5. केजीबीवी चान्हो – 49
  6. केजीबीवी कांके – 61
  7. केजीबीवी लापुंग – 50
  8. केजीबीवी मांडर – 50
  9. केजीबीवी नामकुम – 50
  10. केजीबीवी ओरमांझी – 50
  11. केजीबीवी सिल्ली – 50
  12. केजीबीवी सोनाहातू – 54
  13. केजीबीवी तमाड़ – 50

झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय में नामांकन के लिए प्रखंडवार कुल चयनित छात्राओं की संख्या, जिसका समिति द्वारा अनुमोदन किया गया, निम्न है:-

  1. झा. आ. बा विद्यालय ईटकी – 49
  2. झा. आ. बा नगड़ी – 19
  3. झा. आ. बा राहे – 50
  4. झा. आ. बा रातू – 09
  5. झा. आ. बा खलारी – 50

THE REAL KHABAR

RELATED ARTICLES

Most Popular