Friday, April 26, 2024
spot_img
Homeझारखंडराँचीकांग्रेस भवन, रांची में कांग्रेस सदस्यता अभियान के प्रभारी रामाश्रय प्रसाद की...

कांग्रेस भवन, रांची में कांग्रेस सदस्यता अभियान के प्रभारी रामाश्रय प्रसाद की अध्यक्षता में सदस्यता अभियान की समीक्षा की गई

आज कांग्रेस भवन, रांची में कांग्रेस सदस्यता अभियान के प्रभारी श्री रामाश्रय प्रसाद की अध्यक्षता में सदस्यता अभियान की समीक्षा की गई। श्री प्रसाद ने दूरभाष पर कांग्रेस जिलाध्यक्षों से बात कर निर्देश दिया कि आप अपने जिले और प्रखंडों में सदस्यता अभियान में तेजी लाएं। उन्होंने कहा कि बहुत जल्द सभी जिलों में सदस्यता अभियान की प्रभारी की नियुक्ति प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष श्री राजेश ठाकुर के निर्देश से किया जाएगा। जिसे पंचायत तथा वार्ड स्तर तक सदस्यता अभियान को गति प्राप्त हो। सदस्यता अभियान के सह प्रभारी मदन मोहन शर्मा ने कहा कि झारखंड में लक्ष्य से ज्यादा सदस्य बनेंगे क्योंकि युवाओं, महिलाओं, छोटे व्यापारियों, का झुकाव कांग्रेस के साथ हो रहा है।
बैठक में प्रवक्ता राकेश सिन्हा, सतीश पॉल मुंजनी, रविन्द्र झा, उपस्थित थे।

THE REAL KHABAR

RELATED ARTICLES

Most Popular