31.7 C
Jharkhand
Wednesday, February 12, 2025
spot_img
Homeझारखंडझारखंड के युवाओं को मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने दी शुभकामनाएं,कहा- राज्य...

झारखंड के युवाओं को मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने दी शुभकामनाएं,कहा- राज्य के युवा हर क्षेत्र में अव्वल

पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद और युवा कार्य मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने 10 से 12 जनवरी 2025 तक नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय युवा महोत्सव में भाग लेकर लौटे झारखंड के प्रतिभागियों का बुधवार को सम्मान किया। उन्होंने कहा कि झारखंड के युवाओं में अद्भुत प्रतिभा है और वे हर क्षेत्र में अपना लोहा मनवा सकते हैं। उन्हें बस सही दिशा में मार्गदर्शन और आवश्यक सुविधाएं देने की आवश्यकता है। राज्य सरकार हरसंभव सहायता प्रदान करेगी ताकि युवा अपने सपनों को साकार कर सकें।

मंत्री सुदिव्य ने कहा कि किताबें ज्ञान प्राप्त करने का सरल माध्यम हैं। वे न केवल सोचने और समझने की क्षमता विकसित करती हैं, बल्कि युवाओं को तर्क और विश्लेषण करने की आदत भी सिखाती हैं। आज का युवा बेहद सक्षम है और उनके जोश और ऊर्जा से राज्य और देश के विकास का मार्ग प्रशस्त होता है। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य और गांव की तरक्की ही देश को सशक्त बनाएगी।

झारखंड में होगा राज्य स्तरीय युवा महोत्सव

मंत्री ने यह भी घोषणा की कि झारखंड सरकार राज्य स्तर पर युवा महोत्सव का आयोजन करेगी। इस कार्यक्रम में पूरे राज्य से प्रतिभागी भाग लेंगे और उनके विचार और उनकी प्रतिभा राज्य को विकास के नए आयाम तक पहुंचाने में मददगार साबित होगी। उन्होंने राष्ट्रीय युवा महोत्सव में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को बधाई दी और कहा कि उन्होंने न केवल राज्य का गौरव बढ़ाया, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत भी बने हैं।

झारखंड के प्रतिभागियों की उपलब्धियां

दुमका की स्वाति राज ने भाषण प्रतियोगिता में दूसरा स्थान हासिल किया। गुमला की शुभांगी क्षितिजा सौरभ और जमशेदपुर के ऋषित ने “विकास भी विरासत भी” विषय पर प्रस्तुति देकर प्रधानमंत्री के समक्ष झारखंड का प्रतिनिधित्व किया। इस अवसर पर मंत्री ने प्रतियोगिता में विजयी प्रतिभागियों और टीम लीडरों को अंगवस्त्र और स्मृति चिह्न भेंट किए।

मंत्री ने प्रतिभागियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनकी मेहनत और समर्पण से यह साबित हो गया है कि झारखंड के युवा हर क्षेत्र में दूसरों से किसी भी तरह से पीछे नहीं हैं।

THE REAL KHABAR

spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

Most Popular

spot_img