Thursday, April 25, 2024
spot_img
Homeझारखंडएमएसपी पर कांग्रेस के भ्रम का मोदी सरकार ने दिया करारा जवाब......दीपक...

एमएसपी पर कांग्रेस के भ्रम का मोदी सरकार ने दिया करारा जवाब……दीपक प्रकाश

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश ने केंद्र सरकार द्वारा धान सहित अन्य खरीफ फसलों के एमएसपी में वृद्धि का स्वागत एवम अभिनंदन किया है।

सांसद दीपक प्रकाश ने प्रदेश भाजपा एवम झारखंड के किसनो की ओर से माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी एवम कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर जी का आभार प्रकट किया है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी एमएसपी के संबंध में किसानों को लगातार दिग्भ्रमित करती रही है।

कहा कि केंद्र सरकार ने सारी आशंकाओं पर विराम लगा दिया है। मोदी सरकार 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने की दिशा में लगातार कार्य कर रही है।उन्होंने कहा कि धान पर इस वर्ष 72 रुपये प्रति क्विंटल जबकि अरहर एवम उडद पर 300 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी की गई।साथ ही सबसे ज्यादा तिल की खरीद में 452 रुपये की बढ़ोतरी की गई है जो किसानों के चेहरे पर मुस्कान लाएगा।

कहा कि आज इस कोरोना की विषम परिस्थितियों में भी केंद्र सरकार को किसानों की चिंता है। आज केवल फसलों के एमएसपी ही नही बढ़ रहे बल्कि किसानों के खाते में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के रूप में राज्य के किसानों को 286 करोड़ रुपए भेजे गए। साथ ही डीएपी खाद पर 1200 रुपये की सब्सिडी भी दी गई।

उन्होंने राज्य सरकार को किसान विरोधी बताया और कहा कि हेमंत सरकार केवल किसानों को धोखा दे रही।

राज्य सरकार एमएसपी पर धान की खरीद सुनिश्चित नही करा सकी। राज्य के किसान सस्ते दामों पर बेचने को मजबूर हुए। आज किसान अपने बेचे गए फसल के भुगतान केलिये दर दर भटक रहा।
बचे हुए धान आज किसानों के पास धान खरीदी की प्रतीक्षा में सड़ रहे जबकि इस वर्ष की खेती अब शुरू होने वाली है।

उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार में किसान बड़े कीमत पर यूरिया खरीदने को मजबूर हुए।
यूरिया की काला बाजारी हुई,ऋण माफी के नाम पर धोखा हुआ। पिछली सरकार की कृषि आशीर्वाद योजना बंद कर दी गई। जिसके कारण राज्य सरकार से राज्य के अन्नदाता निराश हो चुके हैं।

THE REAL KHABAR

RELATED ARTICLES

Most Popular