Tuesday, April 30, 2024
spot_img
Homeराष्ट्रीयकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से मिले सांसद संजय सेठ

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से मिले सांसद संजय सेठ

सांसद संजय सेठ ने नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान श्री सेठ ने उन्हें प्रगति 2020-21 की प्रति उपलब्ध कराई और राँची लोकसभा क्षेत्र में हुए कार्यों से अवगत भी कराया। इस दौरान से श्री सेठ ने केंद्रीय मंत्री से केंद्रीय विश्वविद्यालय झारखंड के संदर्भ में चर्चा की। केंद्रीय विश्वविद्यालय झारखंड को जमीन हस्तांतरण में आ रही समस्याओं से अवगत कराया। इसे दूर करने की दिशा में पहल करने का आग्रह किया ताकि केंद्रीय विश्वविद्यालय का परिसर पूर्ण हो सके। विश्वविद्यालय का कार्य सुचारू रूप से चल सके। श्री सेठ ने केंद्रीय मंत्री को झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय की अन्य समस्याओं से अवगत कराया और इसे विश्वस्तरीय विश्वविद्यालय बनाने की दिशा में कई सुझाव दिए।

श्री सेठ ने यहां स्किल डेवलपमेंट की शिक्षा देने, विदेशी भाषाओं की शिक्षा को विस्तार देने, शोधार्थी छात्रों के लिए विशेष सुविधाएं सहित अन्य कई मुद्दों से केंद्रीय मंत्री को अवगत कराया।

केंद्रीय मंत्री ने उन्हें इन मुद्दों पर सार्थक पहल करने का आश्वासन दिया। वहीं राँची लोकसभा क्षेत्र के ईचागढ़, खलारी व सिल्ली में केंद्रीय विद्यालय खोलने पर भी श्री सेठ ने केंद्रीय मंत्री से चर्चा की। केंद्रीय मंत्री ने सांसद को आश्वस्त किया की केंद्रीय विद्यालय खोलने की प्रक्रिया में जो भी संभव होगा, वह आवश्यक कदम उठाएंगे।

THE REAL KHABAR

RELATED ARTICLES

Most Popular