Thursday, May 2, 2024
spot_img
Homeझारखंडनगर आयुक्त मुकेश कुमार राज्य सरकार के एजेंट के रूप में रांची...

नगर आयुक्त मुकेश कुमार राज्य सरकार के एजेंट के रूप में रांची नगर निगम में कुर्सी की शोभा बढ़ा रहे हैं- डॉ. आशा लकड़ा

नगर आयुक्त मुकेश कुमार राज्य सरकार के एजेंट के रूप में रांची नगर निगम में कुर्सी की शोभा बढ़ा रहे हैं। जब मेयर शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर नगर आयुक्त को समीक्षा बैठक आहुत करने का निर्देश देती है तो उन्हें शहर की सफाई व्यवस्था का निरीक्षण करने की याद आती है। यदि वे शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर तत्पर होते तो आज झिरी स्थित रांची नगर निगम के डंपिंग यार्ड में कूड़े से भरे ट्रैक्टरों की कतार नहीं लगती। सोमवार को ये बातें मेयर डॉ. आशा लकड़ा ने कही।

उन्होंने झिरी स्थित रांची नगर निगम के डंपिंग यार्ड के वर्तमान हालात की जानकारी देते हुए कहा कि फिलहाल डंपिंग यार्ड की स्थिति नारकीय हो गई है। कूड़े से भरे ट्रैक्टर डंपिंग यार्ड के ऊपर नहीं पहुंच पा रहे हैं। इस कारण ट्रैक्टर चालकों को ट्रैक्टर में भरे कूड़े को अनलोड करने में काफी परेशानी हो रही है। सुबह से लेकर शाम तक सौ से अधिक की संख्या में कूड़े से भरे ट्रैक्टर के चालक व हेल्पर कतार में खड़े होकर अपनी बारी आने का इंतजार कर रहे हैं। डंपिंग यार्ड की इस अव्यवस्था के कारण रांची नगर निगम क्षेत्र से कूड़े का उठाव नियमित रूप से नहीं हो रहा है। लगभग सभी ट्रैक्टर चालक दिनभर में मात्र एक ट्रिप ही कूड़े का उठाव कर रहे हैं।

मेयर ने कहा कि रांची नगर निगम के स्वास्थ्य शाखा के अधिकारी व कर्मचारी ही इस अव्यवस्था के प्रति जिम्मेदार हैं। यदि रांची नगर के अधिकारी सजग होते तो आज झिरी स्थित डंपिंग यार्ड में सौ से अधिक ट्रैक्टरों की कतार नजर नहीं आती। संबंधित अधिकारी सिर्फ और सिर्फ अपने चेंबर की शोभा बढ़ा रहे हैं। शहर की आम जनता की समस्याओं के प्रति उनकी कोई जिम्मेदारी नहीं है। सिर्फ मुख्य सड़कों की सफाई पर ही उनका ध्यान केंद्रित है।

मेयर ने कहा कि राजभवन के समीप मॉड्यूलर टॉयलेट की टंकी से दूषित पानी सड़क पर बह रहा है। मॉड्यूलर टॉयलेट के आसपास सड़क का कच्चा हिस्सा कीचड़ में तब्दील हो चुका है। इस मार्ग से गुजरने वाले राहगीर बदबू से परेशान हैं। फिर भी रांची नगर निगम के अधिकारी इन समस्याओं के समाधान के प्रति सजग नहीं हैं।

उन्होंने कहा कि सफाई व्यवस्था के नाम पर संबंधित एजेंसी सिर्फ और सिर्फ यूजर चार्ज वसूल कर रही है। शहर की जनता सफाई व स्वच्छता के लिए यूजर चार्ज का भुगतान करती है, न कि रांची नगर निगम के कोष को भरने के लिए। शहर की आम जनता रांची नगर निगम को टैक्स का भुगतान कर रही है तो उन्हें उचित सेवा भी मिलना चाहिए। उन्होंने नगर विकास विभाग के सचिव से आग्रह किया है कि शहर की नारकीय स्थिति के लिए संबंधित अधिकारियों पर उचित कार्रवाई की जाए।

नगर आयुक्त मुकेश कुमार राज्य सरकार के एजेंट के रूप में रांची नगर निगम में कुर्सी की शोभा बढ़ा रहे हैं- डॉ. आशा लकड़ा


मेयर ने नगर आयुक्त को दिनांक 04 सितंबर 2021 की समीक्षा बैठक में अधिकारियों का अनुपस्थिति को लेकर शो-कॉज की हैं। शो-कॉज की प्रति प्रेषित की जा रही है।

THE REAL KHABAR

RELATED ARTICLES

Most Popular