Tuesday, April 23, 2024
spot_img
Homeझारखंडराँचीराष्ट्रीय जयहिंद पार्टी प्रदेश कमेटी ने की आर्थिक नाकेबंदी

राष्ट्रीय जयहिंद पार्टी प्रदेश कमेटी ने की आर्थिक नाकेबंदी

रांची। राष्ट्रीय जयहिंद पार्टी प्रदेश कमेटी के द्वारा झारखंड प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा दिलाने की मांग को लेकर रांची समेत झारखंड के सभी जिलों में आर्थिक नाकेबंदी चक्काजाम कार्यक्रम मंगलवार को आयोजित किया गया। एनएच 33 पर नेवरी विकास के समीप सैकड़ों की संख्या में पार्टी के पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं ने लॉकडाउन एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए कार्यक्रम की शुरूआत की। इस दौरान पार्टी के कार्यकारणी अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह ने इसका नेतृत्व किया उन्होंने कहा कि अगर विशेष राज्य का दर्जा नहीं मिलता तो खनिज, डैम, बिजली उत्पादन पर रोक लगायेंगे। उन्होंने कहा 76 हजार करोड़ जो झारखंड बिहार का पैसा बाकी है उसका जल्द भुगतान करें। जो भी सत्ता में आया सबने ठगने का काम किया। देश को आजादी देने में जो हमारे 25 लोग शहीद हुए लेकिन अब हम लोग भी गोली खाने के लिए तैयार हैं। अब गरीब के बच्चों को इंगलिए मीडियम में पढ़ाने का सपना साकार करना होगा। गुजरात को विशेष राज्य का दर्जा मिला, तेलंगाना को दिए, अब बिहार-झारखंड को भी विशेष राज्य का दर्जा देना होगा। इस मौके पर झारखंड प्रदेश के कार्यकारण अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, केंद्रीय अध्यक्ष बबन चौबे, भगवान राम, मुकेश वर्मा, श्रीमन पांडेय, अशोक चौधरी, टिंकू चौधरी, बिजेंद्र यादव, जय कुमार रॉय, दीपक भगत, बिष्णु कुमार चौबे, प्रहलाद चौबे, मुकेश वर्मा समेत कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद थे।

THE REAL KHABAR

RELATED ARTICLES

Most Popular