Thursday, April 25, 2024
spot_img
Homeझारखंडप्रधानमंत्री महर्षि वाल्मीकि के राम राज को देश मे फिर से बहाल...

प्रधानमंत्री महर्षि वाल्मीकि के राम राज को देश मे फिर से बहाल कर रहे – नीरज पासवान

भगवान महर्षि वल्मीकि जी की जयंती झारखंड सहित पूरे देश में मनाई जा रही है। विश्व को श्रीराम से परिचय कराने वाले महर्षि बाल्मीकि का जीवन प्रेरणादायक रहा है। एक डाकू से सन्यासी और फिर महर्षि बनाने का उनका जीवन यात्रा आज पूरे विश्व के लिए प्रेरणा स्रोत है। आज के दिन हम सभी को यह संकल्प लेना चाहिए कि हम सभी कम से कम उनके बताए एक आदर्श को अपने जीवन में जरूर उतारे। उक्त बातें संगठन महामंत्री श्री धर्मपाल जी ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी कार्यालय, हरमू रांची के पंडित दीनदयाल उपाध्याय सभागार में आयोजित महर्षि बाल्मीकि जयंती के अवसर पर कही।

मौके पर उन्होंने कहा कि भगवान महर्षि बाल्मीकि ने अपने लिखे ग्रंथ रामायण में एक आदर्श समाज की झलक दी है उनके इस झलक को आज हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी अपनी योजनाओं से पूर्ण कर रहे हैं। वह दिन दूर नहीं जब भारत में राम राज स्थापित होगा।

मौके पर पूर्व सांसद एवं भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश प्रभारी श्री ब्रजमोहन राम ने कहा कि महर्षि बाल्मीकि अनुसूचित जाति समाज से आते थे और उन्होंने इस समाज में रहते हुए विश्व को रामायण जैसे ग्रंथ से भारत के सनातन धर्म का परिचय करवाया। आज अनुसूचित जाति समाज पिछड़ा वर्ग है लेकिन वह दिन दूर नहीं जब अनुसूचित जाति समाज देश के निर्माण में अग्रणी भूमिका निभाएगा। मौके पर उन्होंने सभी को अपने जीवन में महर्षि बाल्मीकि के बताए मार्ग पर चलने का आग्रह किया।

कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य सह पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री नीरज पासवान ने कहा कि हमें गर्व है कि हम सभी भगवान महर्षि के वंशज हैं। उनके बताए मार्ग और उनके ग्रंथ रामायण में सभी को समान रूप से सम्मान मिला है। स्वयं भगवान पुरुषोत्तम श्रीराम ने महर्षि बाल्मीकि को अपनी सभा में उचित स्थान दिया था। लेकिन आज हमारे समाज में अनुसूचित जाति समाज को वह स्थान नहीं मिल रहा, जिनके वह हकदार हैं। लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की योजनाएं और उनकी दूरदर्शी सोच फिर से अनुसूचित जाति समाज को उनका उचित स्थान दिलवा रहे हैं।

आज के कार्यक्रम में श्री राम रवि, श्री रंजन पासवान, श्रीमती सीमा पासवान, श्री जोगेन्द्र लाल, श्री खुदा राम, श्री राजीव राज लाल, श्री संदीप कुमार, श्री गोविंदा नीरज नायक सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित हुए। 

THE REAL KHABAR

RELATED ARTICLES

Most Popular