29.1 C
Jharkhand
Saturday, July 19, 2025
spot_img
Homeयुवा और शिक्षाNEET 2025 में AIM Institute का जलवा: ऑल इंडिया रैंक 79 और...

NEET 2025 में AIM Institute का जलवा: ऑल इंडिया रैंक 79 और झारखंड रैंक 3 के साथ रचा इतिहास!

रांची: लालपुर के हरिओम टावर स्थित AIM Institute 2016 से लगातार NEET और IT-JEE में शानदार रिजल्ट दे रही है। संस्थान ने NEET 2025 के घोषित रिजल्ट में भी एक बार फिर से पुराने प्रदर्शन को न केवल हासिल किया है बल्कि रिजल्ट मे सुधार भी किया है।

संस्थान के साबिर अंसारी 627 नंबर के साथ ऑल इंडिया रैंक 79(ओबीसी) और झारखंड रैंक – 3 में शामिल होकर संस्थान को गौरवान्वित किया है। इनके साथ शुभम झा 579 मार्क्स के साथ रैंक 542 , अभय कुमार 563 मार्क्स , रौशन 560, नवीन 556,योगेंद्र 553 भी उल्लेखनीय प्रदर्शन किया है।इनके अलावा लगभग 45 से अधिक बच्चों ने 530 से अधिक नंबर प्राप्त किया है।

बेहतर रिजल्ट लाने की खुशी में सोमवार को उत्साहित छात्र छात्राओं के साथ संस्थान के तमाम शिक्षकों ने उत्साह यात्रा निकाला। यह यात्रा हरिओम टावर से जेल मोड़ चौक होते हुए वापस हरिओम टावर पहुंचा। इसमें शामिल स्टूडेंट का उत्साह देखते बन रहा था।

संस्थान के निदेशक रविशंकर सिंह ने कहा कि बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना हमारे संस्थान का मुख्य उद्देश्य होता है। इस संस्थान के सभी शिक्षक और मार्गदर्शक आईआईटीआईयनस – और डॉक्टर्स हैं और उन्ही के देखरेख में बच्चे इतना अच्छा प्रदर्शन कर पाते हैं।उन्होंने बताया कि इस बार हमारे संस्थान से नीट परीक्षा में 106 स्टूडेंट बैठे थे। इसमें 31स्टूडेंट ऑल इंडिया रैंक में सफल हुए हैं।उन्होंने परीक्षा में पास हुए स्टूडेंट के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

THE REAL KHABAR

spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

Most Popular

spot_img