Thursday, April 25, 2024
spot_img
Homeझारखंडराँचीकोरोना का नया वेरिएंट और भी ज्यादा खतरनाक - रवि जयसवाल

कोरोना का नया वेरिएंट और भी ज्यादा खतरनाक – रवि जयसवाल

युवा राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश प्रवक्ता रवि प्रकाश जयसवाल के द्वारा रांची विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर लोगों को वैक्सीनेशन के लिए जागरूक किया गया।

कोरोना महामारी का नया वेरिएंट आने से और भी ज्यादा खतरा बढ़ गया है इसीलिए लोगों को बताया गया कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में वैक्सीन ले मास्क और सैनिटाइजर का हमेशा उपयोग करें खतरा अभी टला नहीं है इसीलिए किसी भी तरह का लापरवाही जानलेवा साबित हो सकता है।

युवा राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष रंजन कुमार यादव लगातार अपने प्रदेश के सभी जिला अध्यक्ष एवं सभी विंग के पदाधिकारी को निर्देश दे रहे हैं की ज्यादा से ज्यादा वैक्सीनेशन के लिए लोगों को जागरूक करें। राष्ट्रीय जनता दल हमेशा से सेवा की राजनीति करती है और आगे भी करेगी। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के निर्देशानुसार प्रदेश अध्यक्ष अभय कुमार सिंह जी भी सभी जिला अध्यक्ष को एवं सभी पदाधिकारी को लगातार निर्देश दे रहे हैं कि लोगों को वैक्सीनेशन के लिए जागरूक करें और स्वयं ले जाकर वैक्सीनेशन करवाएं।

THE REAL KHABAR

RELATED ARTICLES

Most Popular