Tuesday, April 23, 2024
spot_img
Homeझारखंडराँचीविहिप के नव नियुक्त पदाधिकारियों का हुआ स्वागत

विहिप के नव नियुक्त पदाधिकारियों का हुआ स्वागत

विश्व हिन्दू परिषद रातु प्रखंड ने विहिप के नव नियुक्त पदाधिकारियों का पगड़ी व भगवा वस्त्र देकर किया भव्य स्वागत। ज्ञात हो धनबाद जिला स्थित महुदा के सिनीडीह सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में विश्व हिन्दू परिषद के तीन दिवसीय प्रांत कार्यसमिति बैठक में झारखंड के सभी जिलों व प्रांत स्तर के दायित्वों में संगठन कार्य को गति प्रदान करने के लिए दायित्वों का परिवर्तन किया गया है। जिसमें बजरंग दल के प्रांत प्रशिक्षण प्रमुख रंगनाथ महतो को विहिप झारखंड का प्रांत सह मंत्री, रांची ग्रामीण जिला अध्यक्ष रामेश्वर दयाल, जिला उपाध्यक्ष विनय कुमार, संजय साहू, जिला मंत्री रोबिन कुमार, बजरंग दल जिला सह संयोजक विनोद विश्वकर्मा, बजरंग दल मिलन केंद्र प्रमुख गुलाब सिंह, बजरंग दल जिला सुरक्षा प्रमुख प्रवीण सिंह राणा एवं जिला दुर्गावाहिनी संयोजिका काजल सोनी को बनाया गया है। स्वागत करने वालों में जिला सह मंत्री रौशन चौधरी, जिला प्रचार-प्रसार प्रमुख किशोर चंद्र विद्यार्थी, रातु प्रखंड मंत्री अजीत सिंह, विवेक प्रजापति, सुबोध साहू गुलाब सिंह पवन गोप काजल सोनी आदि मौजूद थे।

THE REAL KHABAR

RELATED ARTICLES

Most Popular