Wednesday, April 24, 2024
spot_img
Homeराष्ट्रीयबिहारबिहार लाॅकडाउन खत्म, नाइट कर्फ्यू जारी रहेगा, शाम पांच बजे तक खुलेंगी...

बिहार लाॅकडाउन खत्म, नाइट कर्फ्यू जारी रहेगा, शाम पांच बजे तक खुलेंगी दुकानें

बिहार में लॉकडाउन को खत्म कर दिया गया है। अब शाम 7 से सुबह 5 बजे तक नाइट कर्फ्यू रहेगा। निजी वाहन से आवागमन हो सकेगा। ऑनलाइन शैक्षणिक कार्य भी होंगे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ट्वीट कर जानकारी दी। दुकानें शाम 5 बजे तक खुलेंगी।

सीएम नीतीश ने लॉकडाउन खत्‍म करने के ऐलान के साथ ही अपने ट्वीट में कहा कि लॉकडाउन में कोरोना संक्रमण में कमी आई है। इस वजह से लॉकडाउन खत्‍म करते हुए शाम सात बजे से सुबह पांच बजे तक रात का कर्फ्यू जारी रहेगा। सरकारी और निजी कार्यालयों में शाम चार बजे तक काम होगा। सिर्फ 50 प्रतिशत अधिकारियों-कर्मचारियों को ही बुलाया जा सकेगा। दुकानों के खुलने की अवधिक शाम पांच बजे तक बढ़ा दी गई है।

THE REAL KHABAR

RELATED ARTICLES

Most Popular