Tuesday, April 30, 2024
spot_img
Homeझारखंडराँची22 जनवरी को अश्लील गाना बजाने वाले और मांस मछली बेचने वालों...

22 जनवरी को अश्लील गाना बजाने वाले और मांस मछली बेचने वालों पर लगे रोक : निपु सिंह

राष्ट्रीय जयहिंद पार्टी के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष सह झारखंड अगेंस्ट करप्शन का केंद्रीय संगठन मंत्री निपु सिंह ने कहा कि 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के दिन कोई भी व्यक्ति अश्लील गाने बजाते हैं या मांस मछली का बिक्री करते हैं ऐसे लोगों को कडी़ से कडी़ सजा मिले |

श्री सिंह ने कहा कि हम सभी भारतीय भाग्यशाली हैं कि हम लोगों को रहते रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हो रहा है और कहा कि 22 जनवरी को रामलला को साक्षात देख कई हजार लोगों का जीवन सफल हो जाएगा जो व्यक्ति अयोध्या नहीं जा पा रहे हैं वह समय निकालकर फरवरी मार्च में जा सकते हैं श्री सिंह ने जोर देकर कहां की अश्लील गाने से समाज में गंदगी फैल रही है और उन्होंने कहा कि जो भी एक्टर अश्लील गाना गाते हैं उस पर सरकार नजर रखें और उसको कडी़ से कडी़ सजा दे और श्री सिंह ने देशवासियों से अनुरोध किया कि 22 जनवरी को कम से कम अपना घर में घी का 11 दीया भगवान श्री राम के पास जरूर जलाएं और आसपास अपने घर के बगल के मंदिर में जाकर भगवान राम की भजन गीत बजाए और कहा कि हर साल 22 जनवरी एक खुशियां देगी अब हमारे देश में साल में 2 दिन दिवाली मनाई जाएगी हम लोगों के लिए गर्व की बात है और यह सब प्रभु राम की कृपा से ही संभव हो रहा है |

The Real Khabar

RELATED ARTICLES

Most Popular