रांची : स्वतंत्रा सेनानी बरकागढ़ के महाराजा एवं 1857 के क्रांति के महानायक अमर शाहीद ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव के 206 वीं जयंती पर रांची सेक्टर तीन गोल चक्कर धुर्वा में निपु सिंह ने अमर शहीद ठाकुर शाहदेव के प्रतिमा पर पुष्प चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित की |
श्री सिंह ने इस मौके पर कहा कि अमर शहीद विश्वनाथ शाहदेव जी भारत के आजादी दिलाने में अंग्रेजों से लड़ाई लड़े थे और वह लगभग सैकड़ों गांव के जमींदार थे और और वह1855 में ही अंग्रेजों के विरुद्ध विद्रोह का बिगुल फूंका और वह काफी ईमानदार पुरुष थे उन्होंने जोर देकर कहा कि जब तक सूरज चांद रहेगा अमर शहीद विश्वनाथ शाहदेव का नाम रहेगा श्री सिंह ने जानकारी देते हुए कहा कि अमर शहीद ठाकुर को रांची के शहीद चौक समीप कदम के पेड़़ के निचे फांसी दिया गया उन्हीं के वजह से उस जगह का नाम शहीद चौक पड़ा इस मौके पर मांडर विधानसभा के विधायक सुश्री नेहा तिर्की, अमर शहीद ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव के वंशज परवीर नाथ शाहदेव, शुभम कुमार, निपु सिंह, के अलावा कई स्वतंत्रता सेनानी का वंशज भी मौजूद थे |
More Stories
G-20 Summit में भाग लेने के लिए पहले डेलीगेट पहुंचे रांची,ब्राज़ील के डॉक्टर फेलिप सिल्वा बेल्लूसी पहुँचे रांची
जी-20, होली और शब ए बारात को लेकर अलर्ट पर रांची पुलिस, एसएसपी ने जारी किए खास निर्देश
मेन रोड की घटना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण, उच्चस्तरीय जाँच हो : डॉ.प्रणव कुमार बब्बू