Thursday, May 2, 2024
spot_img
Homeकोहरामभ्रष्टाचारी, मुखिया, पार्षद, विधायक और सांसद को चुन-चुन कर भेजेंगे जेल :...

भ्रष्टाचारी, मुखिया, पार्षद, विधायक और सांसद को चुन-चुन कर भेजेंगे जेल : निपु सिंह

झारखंड अगेंस्ट करप्शन के केंद्रीय संगठन मंत्री एवं नशा मुक्त झारखंड का आंदोलन कर्ता निपु सिंह ने कहा कि भ्रष्टाचारी मुखिया,पार्षद, विधायक और सांसद को किसी भी कीमत पर नहीं छोड़ा जाएगा। श्री सिंह ने कहा कि अब झारखंड के एक-एक भ्रष्टाचारियों को चुन-चुन कर जेल भेजा जाएगा।

उन्होंने कहा कि किसी भी कीमत पर भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। श्री सिंह ने कहा कि हमारे राज्य के गरीब जनता को बहुत ही दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि राशन कार्ड, वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, विकलांग पेंशन, प्रधानमंत्री आवास, आवासीय प्रमाण पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस और बैंक से लोन लेने के लिए गरीबों को बहुत ही कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है और अमीर लोग अपने ताकत और पैसे के बल पर हर चीज आसानी से हासिल कर लेते हैं। लेकिन गरीबों को नहीं हो पाता है गरीब बेचारे दिन-रात ब्लॉक और कचहरी का चक्कर लगाते रह जाते हैं और उनको दलालों का सहारा लेना पड़ता है और दलाल दो सौ के जगह दो हजार असूली करते हैं। इसे देखते हुए झारखंड अगेंस्ट करप्शन ने ठाना है कि अब गरीबों को हक के लिए हम लोग अब सड़क पर उतरेंगे और गरीबों को दुःख को दूर करेंगे।

श्री सिंह कहा कि जब से झारखंड अलग हुआ है तब से लेकर अभी तक कोई भी मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार अपराध और अवैध रूप से शराब बिक्री पर लगाम नहीं लगा पाया है। ये सब पर झारखंड अगेंस्ट करप्शन की नजर रहेगी और पहला प्राथमिकता रहेगा भ्रष्टाचार मुक्त, अपराध मुक्त और नशा मुक्त झारखंड बनाने का, इसके लिए रांची से लेकर दिल्ली तक आंदोलन, अनशन, धरना और पदयात्रा कुछ भी करना पड़े झारखंड अगेंस्ट करप्शन करेगी तभी हमारे राज्य के जनता खुश रहेंगे और गरीबों के चेहरे पर मुस्कान आएगा ।

THE REAL KHABAR

RELATED ARTICLES

Most Popular