Skip to content
March 27, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Youtube
  • Instagram

The Real Khabar

दिखाएं हम, सिर्फ सच्ची ख़बरें

THE REAL KHABAR_20260108_131911_0000
Primary Menu
  • JHARKHAND
    • West Singhbhum
    • Khunti
    • Latehar
    • Palamu
    • Garhwa
    • Pakur
    • Dumka
    • East Singhbhum
    • Deoghar
    • Dhanbad
    • Gumla
    • Jamtara
    • Hazaribagh
    • Simdega
    • Sahibganj
    • Ramgarh
    • Ranchi
    • Chatra
    • Saraikela-Kharsawan
    • Bokaro
    • Godda
    • Giridih
    • Lohardaga
    • Kodarma
  • BIHAR
  • NATIONAL
  • INTERNATIONAL
  • CAREER
  • ENTERTAINMENT
  • TECH
  • BREAKING NEWS
  • POLITICS
  • Crime
  • Sports
Light/Dark Button
Youtube
  • Home
  • Crime
  • छत्तीसगढ़ पुलिस की गिरफ्त में एक बार फिर कुख्यात मयंक सिंह, अंतरराज्यीय अपराध नेटवर्क पर बड़ा खुलासा संभव
  • Crime

छत्तीसगढ़ पुलिस की गिरफ्त में एक बार फिर कुख्यात मयंक सिंह, अंतरराज्यीय अपराध नेटवर्क पर बड़ा खुलासा संभव

Sneha Gupta 2 months ago (Last updated: 2 months ago)
Screenshot_20260120_162257.jpg

पुलिस एनकाउंटर में मारे गए कुख्यात गैंगस्टर अमन साहू और जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई का बेहद करीबी गुर्गा माने जाने वाला कुख्यात अपराधी मयंक सिंह उर्फ सुनील मीणा एक बार फिर कानून के शिकंजे में है। इस बार उसे छत्तीसगढ़ पुलिस ने रिमांड पर लिया है। छत्तीसगढ़ के विभिन्न थानों में दर्ज कई संगीन मामलों में मोस्ट वांटेड मयंक सिंह को पुलिस अपने साथ छत्तीसगढ़ ले गई है, जहां उससे गहन पूछताछ की जा रही है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, मयंक सिंह से पूछताछ के दौरान अंतरराज्यीय आपराधिक नेटवर्क, बड़ी साजिशों और अब तक हुए कई गंभीर अपराधों से जुड़े अहम सुराग मिलने की उम्मीद है। अधिकारियों का दावा है कि उसके मुंह खुलते ही न सिर्फ छत्तीसगढ़, बल्कि झारखंड समेत अन्य राज्यों में हुई आपराधिक घटनाओं की परतें भी खुल सकती हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए पूछताछ के दौरान छत्तीसगढ़ पुलिस लगातार अन्य राज्यों की पुलिस टीमों, विशेषकर झारखंड एटीएस, के संपर्क में बनी हुई है।

गौरतलब है कि मयंक सिंह उर्फ सुनील मीणा को बेहद खतरनाक और शातिर गैंगस्टर माना जाता है। उस पर रंगदारी, धमकी, फायरिंग और हमलों की साजिश रचने जैसे कई गंभीर आरोप हैं। बड़े-बड़े कारोबारियों को डरा-धमकाकर रंगदारी वसूलना और पैसे नहीं देने पर उन पर हमले करवाना उसकी पहचान रही है। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, उसने संगठित अपराध के जरिए कई राज्यों में अपना नेटवर्क खड़ा कर रखा था।

मयंक सिंह को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी कुख्याति मिली, जब उसे अजरबैजान से गिरफ्तार कर भारत डिपोर्ट किया गया। वह देश का पहला ऐसा गैंगस्टर माना जाता है, जिसे विदेश से डिपोर्ट कर भारत लाया गया। उसकी गिरफ्तारी को भारतीय एजेंसियों की बड़ी कामयाबी के तौर पर देखा गया था।

अब एक बार फिर रिमांड पर लिए जाने के बाद पुलिस को उम्मीद है कि उससे मिली जानकारी के आधार पर कई फरार अपराधियों तक पहुंचा जा सकेगा और संगठित अपराध की कमर तोड़ने में मदद मिलेगी। आने वाले दिनों में मयंक सिंह की पूछताछ से बड़े खुलासों की संभावना जताई जा रही है, जिससे अपराध की दुनिया में हड़कंप मचना तय माना जा रहा है।

Post navigation

Previous: भाजपा को मिला नया नेतृत्व, नितिन नबीन बने राष्ट्रीय अध्यक्ष; पीएम मोदी बोले—“अब वे मेरे काम का आकलन करेंगे”

Next: समाज और कॉरपोरेट जगत में सकारात्मक बदलाव लाने वालों का हुआ सम्मान, जमशेदपुर सिटीजन फोरम ने आयोजित किया भव्य सम्मान समारोह

Related Stories

IMG-20260308-WA0030
  • Dhanbad
  • Crime

धनबाद में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में प्रिंस खान गिरोह का शूटर ढेर

admin 3 weeks ago
IMG-20260308-WA0029
  • Bokaro
  • Crime

वेस्ट बोकारो के बंजी गांव से गाय की चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

admin 3 weeks ago
116222537.jpg
  • Crime
  • Ranchi

रांची सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल से मची अफरा-तफरी; कोर्ट परिसर खाली, हाई अलर्ट पर पुलिस

Sneha Gupta 2 months ago

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Youtube
  • Instagram

Trending News

रामनवमी पर श्री राधा कृष्ण प्रणामी मंदिर में होगा भव्य आयोजन IMG-20260325-WA0048 1
  • Ranchi

रामनवमी पर श्री राधा कृष्ण प्रणामी मंदिर में होगा भव्य आयोजन

admin 2 days ago
आरकेडीएफ विश्वविद्यालय, रांची में “आरकेडीएफ कार्निविस्टा 2026” का भव्य आयोजन संपन्न IMG-20260325-WA0046 2
  • Ranchi

आरकेडीएफ विश्वविद्यालय, रांची में “आरकेडीएफ कार्निविस्टा 2026” का भव्य आयोजन संपन्न

admin 2 days ago
सीएम ग्राम गाड़ी योजना अंतर्गत लोहरदगा जिला में बेहतर संभावनाएं : राजीव रंजन IMG-20260323-WA0029 3
  • Lohardaga

सीएम ग्राम गाड़ी योजना अंतर्गत लोहरदगा जिला में बेहतर संभावनाएं : राजीव रंजन

admin 4 days ago
रांची में उमड़ेगा आस्था का सैलाब: पंडित प्रदीप मिश्रा की शिवपुराण कथा के लिए सज रहा गोशाला मैदान IMG-20260323-WA0020 4
  • Ranchi

रांची में उमड़ेगा आस्था का सैलाब: पंडित प्रदीप मिश्रा की शिवपुराण कथा के लिए सज रहा गोशाला मैदान

admin 4 days ago
आरकेडीएफ विश्वविद्यालय में उमड़ा फार्मा दिग्गजों का हुजूम, स्वास्थ्य मंत्री ने फूंका नवाचार का मंत्र IMG-20260318-WA0014 5
  • Ranchi

आरकेडीएफ विश्वविद्यालय में उमड़ा फार्मा दिग्गजों का हुजूम, स्वास्थ्य मंत्री ने फूंका नवाचार का मंत्र

admin 1 week ago

You May Have Missed

IMG-20260325-WA0048
  • Ranchi

रामनवमी पर श्री राधा कृष्ण प्रणामी मंदिर में होगा भव्य आयोजन

admin 2 days ago
IMG-20260325-WA0046
  • Ranchi

आरकेडीएफ विश्वविद्यालय, रांची में “आरकेडीएफ कार्निविस्टा 2026” का भव्य आयोजन संपन्न

admin 2 days ago
IMG-20260323-WA0029
  • Lohardaga

सीएम ग्राम गाड़ी योजना अंतर्गत लोहरदगा जिला में बेहतर संभावनाएं : राजीव रंजन

admin 4 days ago
IMG-20260323-WA0020
  • Ranchi

रांची में उमड़ेगा आस्था का सैलाब: पंडित प्रदीप मिश्रा की शिवपुराण कथा के लिए सज रहा गोशाला मैदान

admin 4 days ago
  • Home
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.