Friday, April 19, 2024
spot_img
Homeकोहरामराजनीतिपेट्रोल डीजल के बढ़ते दामों के विरोध में एन.एस.यू.आई का अनोखा प्रदर्शन,पेट्रोल...

पेट्रोल डीजल के बढ़ते दामों के विरोध में एन.एस.यू.आई का अनोखा प्रदर्शन,पेट्रोल पंप के सामने भीख मांगकर अर्धनग्न होकर किया केंद्र सरकार का विरोध

कांग्रेस छात्र संगठन झारखंड एन.एस.यू.आई के प्रदेश उपाध्यक्ष इंदरजीत सिंह के नेतृत्व में हटिया सुलांकि स्तिथ पेट्रोल पंप के सामने
पेट्रोल डीजल के बढ़ते दामों के विरोध में भीख मांगकर अर्धनग्न होकर इस बढ़ोतरी को फौरन वापस लेने की मांग को लेकर केंद्र सरकार का विरोध किया। विदित हो कि पूरा देश इस महामारी के बिच भी पेट्रोल औऱ डीज़ल की आसमान छूती कीमतों का गवाह रहा है। मौके पर इंदरजीत सिंह ने कहा कि ईंधन के मूल्य मे यह ऐतिहासिक औऱ निरंतर बढ़ोतरी ऐसे समय हो रही जब देश की आम जनता कोविड-19 की दूसरी लहर की मार से जूझ रहे है। देश के कई हिस्सों मे पेट्रोल की कीमते 100 रूपया प्रति लीटर का अकड़ा भी पर कर गयी है। इसके चलते लगभग सभी घरेलु सामानो औऱ अवश्ययाक वस्तुओ के कीमतों मे अपर्तियशित बृद्धि होंगी। ये केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा की जा रही जनता की अभूतपूर्व लूट का उदहारण है।
कांग्रेस पार्टी ने भाजपा सरकार द्वारा की जा रही जनता की लूट के खिलाफ पुरे देश मे आज पेट्रोल पम्पो के सामने प्रतीकात्मक विरोध प्रदर्शन एव ईंधन की कीमतों मे की गयी इस बढ़ोतरी को फ़ौरन वापस लेने की मांग करने का निर्णय लिया है। मौके पर इंदरजीत सिंह,आरुषि वंदनां, आकाश रजवार,रवि राज, विजय आनंद, मुकेश महतो,राहुल महतो, अभिजीत बाउरी, शोएब खान, चंदन, अभिषेक सिंह, आकाश चंद्रा, निर्मल तिरकी, राज सिंह, जॉन धर, अंकित, उज्वल, करण मौजूद थे।

THE REAL KHABAR

RELATED ARTICLES

Most Popular