Friday, May 3, 2024
spot_img
Homeझारखंडराँचीकारगिल विजय दिवस पर युवा क्रिकेट खिलाड़ियों ने कारगिल युद्ध में शहीद...

कारगिल विजय दिवस पर युवा क्रिकेट खिलाड़ियों ने कारगिल युद्ध में शहीद जवानों को किया याद

स्नेह फाउंडेशन एवं स्पोर्ट्स लवर एसोसिएसन के संयुक्त तत्वावधान में कारगिल विजय दिवस के शुभ अवसर पर sec 2 शाखा ग्राउंड धुर्वा राँची में रॉक्समैन क्रिकेट एकेडमी के युवा क्रिकेट खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय ध्वज को लेकर कारगिल युद्ध पर भारत के विजय को देश के लिए गौरव का दिन बताया।

युद्ध मे शहीद हुए जवानों के सम्मान हेतु राष्ट्रीय ध्वज को लहराकर गौरव संदेश देकर उनको नमन किया ।कारगिल विजय दिवस स्वतंत्र भारत के लिये एक महत्वपूर्ण दिवस है। इसे हर साल 26 जुलाई को मनाया जाता है। कारगिल युद्ध लगभग 60 दिनों तक चला और 26 जुलाई को उसका अंत हुआ। इसमें भारत की विजय हुई थी। इस दिन कारगिल युद्ध में शहीद हुए जवानों के सम्मान हेतु मनाया जाता है।

इस गौरव दिन से भारत देश ने एक ऐतिहासिक कृतिमान स्थापित किया है।खिलाड़ियों ने भारत माता की जय,वंदे मातरम,जय हिंद के नारे लगाकर सेना का मनोबल भी बढ़।या।इस अवसर पर मुख्य रूप से रॉक्समैन क्रिकेट एकेडमी के निदेशक नंदजी पांडेय,आशुतोष द्विवेदी, राजीव रंजन ,आदि कई खिलाड़ीगण एवं खेल प्रेमी उपस्थित थे।ये जानकारी अमन ने दी।

THE REAL KHABAR

RELATED ARTICLES

Most Popular