Monday, May 6, 2024
spot_img
Homeझारखंडराँचीहिंदी दिवस के अवसर पर रांची विमेंस कॉलेज ,रांची के हिंदी विभाग...

हिंदी दिवस के अवसर पर रांची विमेंस कॉलेज ,रांची के हिंदी विभाग ने आई क्यू ए सी के सहयोग से एक वेबीनार का आयोजन किया

हिंदी दिवस के अवसर पर रांची विमेंस कॉलेज ,रांची के हिंदी विभाग ने आई क्यू ए सी के सहयोग से एक वेबीनार का आयोजन किया जिसका विषय रहा:- “वर्तमान परिदृश्य में हिंदी की दशा और दिशा”। समारोह में स्वागत वक्तव्य देते हुए प्राचार्या डॉ. शमशुन नेहार ने कहा कि हिंदी दिवस आते ही हिंदी के नाम पर आत्म- गौरव का बोध आने लगता है।  देखने की जरूरत है कि दूसरी भारतीय भाषाओं की तुलना में हिंदी पर संकट  ज्यादा है उससे कैसे निपटा जाए। मुख्य संकट यह है कि हिंदी की ज्ञान- परंपरा को संकुचित किया जा रहा है। इसे उसकी उस ज्ञान-परंपरा से काटा जा रहा है, जिसका निर्माण संस्कृत साहित्य के साथ-साथ लोकभाषाओं, संतों- सूफियों- भक्ति आंदोलन तथा नवजागरण ने किया है। भारतेंदु, प्रेमचंद, प्रसाद, निराला, महादेवी, अज्ञेय, नागार्जुन, रामविलास शर्मा, राही मासूम रजा जैसे लेखकों ने किया है। इन दिनों इस विरासत को नकारने या उपेक्षा करने की प्रवृत्ति बढ़ी है। इस अवसर पर आई क्यू ए सी की कोऑर्डिनेटर डॉ शिप्रा कुमारी ने कहा कि हिंदी लगभग 55 करोड़ लोगों की भाषा है और लगभग 1200 सालों के विकासों की देन है। इसे भारतीय संस्कृति तथा ज्ञान भंडार से अलग नहीं किया जा सकता। कार्यक्रम का संचालन डॉ किरण तिवारी ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन हिंदी विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ कुमारी उर्वशी ने किया। अरुणाचल प्रदेश से आमंत्रित सम्मानित वक्ता श्रीमती मोर्जुम लोयी ने अरुणाचल प्रदेश में हिंदी की स्थिति से अवगत कराया रोचक अंदाज में उन्होंने फिल्मों के उदाहरण दिए। डॉ रचना आनंद गौर ने कहा कि हिंदी विश्व भाषा बनने के लिए अग्रसर है विश्व के कई देश हिंदी पत्रिकाएं निकाल रहे हैं। श्री रणेंद्र, (सेवानिवृत्त आई ए एस ,पूर्व सचिव ,झारखंड लोक सेवा आयोग एवं हिंदी के जाने-माने कथाकार ) ने अपने आसपास मौजूद लोगों के व्यावहारिक अनुभव से अपनी हिंदी की वर्तमान स्थिति को स्पष्ट किया। डॉ कृष्ण कुमार सिंह ने अपने देश में हिंदी की स्थिति के इतिहास और वर्तमान पर प्रकाश डाला और नई शिक्षा नीति में हिंदी की अच्छी स्थिति पर विचार प्रकट किया। डॉ वी वी एन पांडेय (पूर्व मानविकी संकाय अध्यक्ष विभाग अध्यक्ष, हिंदी विभाग, रांची विश्वविद्यालय, रांची)
ने हिंदी के साहित्यकारों को याद करते हुए हिंदी भाषियों को अपनी भाषा के प्रति मोहब्बत होने जागरूक होने विचार वान होने के लिए कहा भारत की दशा सुधारने के लिए हिंदी भाषा की उन्नति आवश्यक है इस पर भी उन्होंने प्रकाश डाला। हिंदी दिवस के शुभ अवसर पर राष्ट्र के समस्त हिंदी भाषी एवं हिंदी प्रेमियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई।

THE REAL KHABAR

RELATED ARTICLES

Most Popular