Thursday, April 18, 2024
spot_img
Homeझारखंडयुवाओं के आदर्श स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर शहर में...

युवाओं के आदर्श स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर शहर में जगह-जगह आयोजन हुए

स्वामी विवेकानंद चौक एवं बड़ा तालाब क्षेत्र स्‍थित स्वामी विवेकानंद पार्क में युवा कांग्रेस महासचिव रोहित सिन्हा के नेतृत्व में नवनियुक्त रांची विधानसभा उपाध्यक्ष,हटिया विधानसभा महासचिव एवं कांके विधानसभा उपाध्यक्ष अपनी टीम के साथ पहुंचे और उनकी प्रतिमा पर माल्‍यापर्ण करते हुए उन्‍हें श्रद्धापूर्वक याद किया। इस अवसर पर स्‍वामी विवेकानंद द्वारा बताए गए मार्ग पर चलने का संकल्प भी लिया। रोहित ने बताया कि स्वामी विवेकानंद जयंती पर सबसे पहले माल्यार्पण कार्यक्रम रखा गया। स्थानीय लोगों ने भी इस कार्यक्रम में शिरकत की। कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए सादगीपूर्वक कार्यक्रम आयोजित किया गया।

जिला महासचिव सह इंटक प्रदेश उपाध्यक्ष रोहित सिन्हा ने विवेकानंद जयंती के अवसर पर माल्यार्पण किया। उन्होंने कहा कि उनका जन्मदिन राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाए जाने का प्रमु्ख कारण उनका दर्शन, सिद्धांत, अलौकिक विचार और उनके आदर्श हैं, जिनका उन्होंने स्वयं पालन किया और भारत के साथ-साथ अन्य देशों में भी उन्हें स्थापित किया। उनके ये विचार और आदर्श युवाओं में नई शक्ति और ऊर्जा का संचार कर सकते हैं। उनके लिए प्रेरणा का एक उम्दा स्त्रोत है।

रांची विधानसभा उपाध्यक्ष हुस्ना प्रवीण देश के युवा उसका भविष्य होते हैं। उन्हीं के हाथों में देश की उन्नति की बागडोर होती है। आज के पारिदृश्य में जहां चहुं ओर भ्रष्टाचार, बुराई, अपराध का बोलबाला है जो घुन बनकर देश को अंदर ही अंदर खाए जा रहे हैं। ऐसे में देश की युवा शक्ति को जागृत करना और उन्हें देश के प्रति कर्तव्यों का बोध कराना अत्यंत आवश्यक है। विवेकानंद जी के विचारों में वह क्रांति और तेज है जो सारे युवाओं को नई चेतना से भर दे। उनमें नई ऊर्जा और सकारात्कमता का संचार कर दे।
विधानसभा उपाध्यक्ष माइकल मिंज ने कहा उन्होंने युवाओं को धैर्य, व्यवहारों में शुद्ध‍ता रखने, आपस में न लड़ने, पक्षपात न करने और हमेशा संघर्षरत् रहने का संदेश दिया।

इस अवसर पर मौजूद युवा कांग्रेस नेता रविंद्र कुमार ने कहा कि आज भी स्वामी विवेकानंद को उनके विचारों और आदर्शों के कारण जाना जाता है। आज भी वे कई युवाओं के लिए प्रेरणा के स्त्रोत हैं।
इस अवसर पर कांके विधानसभा उपाध्यक्ष मनीष कुजूर, हटिया विधानसभा महासचिव दिलीप कुमार, कांग्रेस के सोशल मीडिया संयोजक ब्रज पांडे ,संजीव, छोटू, अतुल, मेराज, गोलू, राहुल, रंजीत, धवन, प्रकाश, प्रदीप आदि मौजूद रहे।

THE REAL KHABAR

RELATED ARTICLES

Most Popular