Friday, April 26, 2024
spot_img
Homeझारखंडराम की कसम खा कर रामेश्वर उरांव ही बताएं,झारखंड में ऑक्सीजन की...

राम की कसम खा कर रामेश्वर उरांव ही बताएं,झारखंड में ऑक्सीजन की कमी से कितने मरे- दीपक प्रकाश

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष एवम राज्य सरकार में मंत्री रामेश्वर उरांव के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी।

श्री प्रकाश ने कहा कि कांग्रेस पार्टी जनता को बरगलाने में माहिर है।राम के अस्तित्व को ही नकारने वाली पार्टी को अयोध्या के रामलला अब याद आने लगे।
उन्होंने कहा कि भाजपा से पूछने के बजाए हिम्मत है तो रामेश्वर उरांव ही बताएं कि झारखंड में ऑक्सीजन के अभाव में कितने लोगों की जान गई है।

उन्होंने श्री उरांव के इस बयान को हास्यास्पद बताया जिसमे उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को मौत पर मुआबजा देना पड़ेगा।
कहा कि श्री उरांव को केंद्र सरकार के प्रति इतनी सहानुभूति कब से हो गई। उन्हें केंद्र सरकार की चिंता छोड़ यह बताना चाहिये कि आखिर ऑक्सीजन के अभाव में कितने लोग मरे। जनता को सच्चाई जानने का अधिकार है।

श्री प्रकाश ने कहा कि दरअसल हेमंत सरकार ने कोरोना काल मे राज्य की जनता को केवल भटकाया है। लोगों ने सरकार के प्रयासों से नही बल्कि अपने प्रयासों और भगवान के भरोसे जान बचाई है।

इस सरकार के मंत्री,जिम्मेवार लोगों ने टीकाकरण में भी लोगो को भटकाने का काम किया।

श्री प्रकाश ने कहा कि राज्य सरकार जनता को दिग्भ्रमित करना बंद कर अपने वादों को पूरा करने पर ध्यान दे ।

THE REAL KHABAR

RELATED ARTICLES

Most Popular