Thursday, April 18, 2024
spot_img
Homeझारखंडराँचीआया सावन झूम के..कार्यक्रम का हुवा आयोजन

आया सावन झूम के..कार्यक्रम का हुवा आयोजन

भारतीय जनता युवा मोर्चा (कला एवं खेल प्रकोष्ठ)राँची महानगर एवं निलाद्री नारी सक्ति ग्रुप संयुक्त तत्वावधान में रातू रोड स्थित कृष्णा इन होटल में “आया सावन झूम के “कार्यक्रम के अंर्तगत सावन महोत्सव का आयोजन किया गया।इस अवसर पर कई तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया।इसमें राजधानी राँची कि सैकड़ो छात्र।एं महिलाओं एवं उनके अभिभावकों ने कार्यक्रम में भाग लिया।महिलाओं ने सावन के कई गीतों पर जम कर नृत्य किया।इस अवसर पर कई प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गई।जिसमें सावन क्वीन का ताज रिंकी जयसवाल के हाथ सजा।इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में,भारतीय जनता युवा मोर्चा रांची महानगर के अध्य्क्ष रोमित नारयण सिंह, भारतीय जनता युवा मोर्चा (कला एंव खेल प्रकोष्ठ)राँची महानगर के संयोजक आशुतोष द्विवेदी एवं प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय संस्थान कि संचालिका बी राजमती बहन ने सभी को पुरुस्कार देकर सम्मानित किया।इस अवसर पर सोनी यादव,सिमा श्रीवास्तव, कंचन यादव,शीतल वर्मा आदि कई छात्राएं एवं उनके अभिभावक गण उपस्थित थे।यह जानकारी अमन ने दी।

The Real Khabar

RELATED ARTICLES

Most Popular