34.3 C
Jharkhand
Friday, May 16, 2025
spot_img
Homeझारखंडरांचीपेफी के राष्ट्रीय निदेशक मनोज मिश्रा जी का आगमन

पेफी के राष्ट्रीय निदेशक मनोज मिश्रा जी का आगमन

युवा मामले और खेल मंत्रालय, भारत सरकार का मान्यता प्राप्त शीर्ष राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन संगठन,फिजिकल एजुकेशन फाउंडेशन ऑफ इंडिया के झारखंड राज्य चैप्टर द्वारा 27 अप्रैल 2025 को रांची झारखंड में अपनी वार्षिक आम बैठक 2025-26 का आयोजन किया जाएगा।

यह वार्षिक आम बोर्ड बैठक पेफी राष्ट्रीय निदेशक श्री मनोज कुमार मिश्रा जी एवं झारखंड राज्य कोर टीम के सदस्यों की देखरेख में सम्पन्न होगी,बैठक में सभी जिला प्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे और अपनी बातें एवं जिला वार्षिक रिपोर्ट 2024-25 सबके सामने रखेंगे। राष्ट्रीय निदेशक और राज्य प्रमुखों के अनुमोदन के बाद उन्हें अपना प्राधिकरण प्रमाणपत्र प्राप्त होगा। उनकी उपस्थिति के दौरान पेफी रांची चैप्टर द्वारा योग खेल चैंपियनशिप का आयोजन 26 अप्रैल को किया जाएगा। राष्ट्रीय सचिव डॉ. पीयूष जैन ने सफल बैठक के लिए सभी को पूर्व शुभकामनाएं दीं।

यह संदेश राज्य कोर टीम के सदस्य/झारखंड राज्य अध्यक्ष सुश्री रेणु साहिनी जी द्वारा दिया गया है।

THE REAL KHABAR

spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

Most Popular

spot_img