Thursday, April 25, 2024
spot_img
Homeझारखंडजमशेदपुरसुबह कुएं के पास नहाने गए पुलिसकर्मियों को ​​​​​​​सिपाही का मिला शव,...

सुबह कुएं के पास नहाने गए पुलिसकर्मियों को ​​​​​​​सिपाही का मिला शव, आत्महत्या की जताई जा रही आशंका

जमशेदपुर में डायल 100 में पदस्थापित एक सिपाही का शव कुएं से मिला। रविवार की सुबह साकची थाना परिसर स्थित कुएं के पास नहाने गए पुलिसकर्मियों को कुएं में सिपाही का शव दिखा। इसके बाद पुलिस विभाग में हड़कप मच गया।

मृतक की पहचान 30 वर्षीय सिपाही रामविलास पासवान के रूप में की गई। रामविलास हजारीबाग का रहने वाला था। शव मिलने की सूचना पर एसएसपी डॉ. एम तमिल वाणन मौके पर पहुंचे। शव को कुएं से निकालकर एमजीएम अस्पताल के शवगृह में रखवाया गया।

आत्महत्या की जताई जा रही आशंका

रामविलास के सहकर्मी सिपाहियों ने बताया कि वे लोग रविवार की सुबह नहाने के लिए साकची थाना परिसर में स्थित कुएं के पास गए थे। कुएं में झांकने पर पानी में शव पड़ा दिखा। शव निकालने पर वो रामविलास पासवान निकला। सिपाहियों ने आशंका जताई कि पैर फिसलने से सिपाही कुएं में गिर गया होगा। वैसे कुछ सिपाहियों ने आत्महत्या करने की आशंका भी जताई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। इस घटना की सूचना मिलने के बाद रामविलास के परिजन भी एमजीएम अस्पताल पहुंचे।

THE REAL KHABAR

RELATED ARTICLES

Most Popular