Friday, May 3, 2024
spot_img
Homeझारखंडराँचीराजधानी में देर रात कई होटलों में हुई छापेमारी

राजधानी में देर रात कई होटलों में हुई छापेमारी

राजधानी के विभिन्न इलाकों में स्थित होटलों में गुरुवार रात छापेमारी हुई।रांची पुलिस की ओर से चलाएं गए अभियान में होटल प्रबंधक से वहां ठहरे यात्रियों के सम्बन्ध में जानकारी ली गई।थानावार जांच अभियान में प्रभारी और पुलिस इंस्पेक्टरों ने होटल में आंगतुक यात्रा पंजी की भी जांच की।इस क्रम में वहां ठहरे यात्रियों से भी उनके नाम और ठिकाने के सम्बन्ध में पूछताछ की गई।शंका होने पर उनसे फोटोयुक्त परिचय पात्र भी माँगा गया और रांची आने का कारण और यहाँ से लौटने के सम्बन्ध में जानकारी ली गई।

होटल संचालकों को निर्देश दिया गया है की संदिग्ध गतिविधि और साथ लाए गए बैग या फिर अन्य तरह के सामान लेकर होटल में ठहरने आएँ यात्रियों के सम्बन्ध में तुरंत सम्बंधित थाना में सुचना दी जाए।इस क्रम में दूसरे राज्य से आएँ यात्रियों पर विशेष नज़र रखने को भी कहा गया है।जानकारी के मुताबिक स्वतंत्रता दिवस को लेकर एहतियात तौर पर अभियान चलाया गया।एसएसपी सुरेंद्र झा के निर्देश पर चले जांच अभियान में हालाँकि पुलिस टीम को किसी भी होटल से संदिग्ध व्यक्ति के ठहरने की जानकारी नहीं मिली। इधर पुलिस की ओर से शहर के प्रमुख इलाके में वाहन जांच अभियान भी चलाया गया।

THE REAL KHABAR

RELATED ARTICLES

Most Popular